विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

IPL के मैच से पहले रिलीज होगा 'संजू' का टीजर, राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा

अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त निर्माता राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म का टीजर मंगलवार सुबह रिलीज किया जाएगा.

IPL के मैच से पहले रिलीज होगा 'संजू' का टीजर, राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा
रणबीर कपूर (फिल्म का एक सीन)
  • 'संजू' का टीजर 24 अप्रैल को
  • IPL मैच से पहले होगा रिलीज
  • डायरेक्टर हिरानी ने किया खुलासा
नई दिल्ली: अपनी आगामी फिल्म 'संजू' के पोस्ट प्रोडक्शन के काम में व्यस्त निर्माता राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म का टीजर मंगलवार सुबह रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं. 24 अप्रैल को आईपीएल मैच के दौरान इसे रिलीज करने की खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा, "जहां तक मैं समझता हूं, हम इसे मैच से पहले ही लॉन्च कर रहे हैं." उन्होंने कहा, "हम इसे 24 अप्रैल को सुबह लॉन्च करेंगे और शाम को यह मैच के दौरान दिखाया जाएगा." 'व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल फिल्म इंस्टीट्यूट' द्वारा आयोजित पांचवें वेद सत्र में हीरानी ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान यह खुलासा किया.

संजय दत्त की Biopic की नहीं होगी टाइगर श्रॉफ की Baaghi 2 से टक्कर, बदल दी रिलीज डेट

फिल्म 'संजू' से रणबीर कपूर के फिल्म इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "वे हमेशा से सुपरस्टार हैं." '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों के निर्देशक ने कहा, "वह एक शानदार अभिनेता हैं और मुझे उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया. और भविष्य में मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा." 'संजू' 29 जून को रिलीज होगी.

VIDEO: जानें क्या हैं रणबीर कपूर के फेवरेट स्ट्रीट फूड

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Sanjay Dutt, Sanju Teaser
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com