विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2019

रजनीकांत संग कई फिल्म कर चुके मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर जे महेंद्रन का हुआ निधन

जाने-माने तमिल फिल्म निर्माता जे. महेंद्रन (J Mahindran) का मंगलवार को उनके निवास पर निधन हो गया. वह 79 साल के थे.

रजनीकांत संग कई फिल्म कर चुके मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर जे महेंद्रन का हुआ निधन
तमिल फिल्म प्रोड्यूसर जे महेंद्रन - (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

तमिल सिनेमा में यथार्थ को प्रदर्शित करने के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर फिल्म निर्माता जे महेन्द्रन का 79 साल की उम्र में मंगलवार को यहां निधन हो गया. उनकी फिल्म ‘मुल्लम मलरूम' सुपरस्टार रजनीकांत के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी. 1978 में बनी यह फिल्म महेन्द्रन के निर्देशन वाली पहली फिल्म थी और इसमें रजनीकांत ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस जोड़ी ने बाद में ‘‘काली'' और ‘‘जॉनी'' फिल्मों में भी काम किया. महेन्द्रन को आखिरी बार तमिल फिल्म ‘‘बूमरैंग'' में देखा गया था.

अजय देवगन हुए 50 साल के तो बीवी काजोल ने उम्र को लेकर कह डाली ये बात

यह फिल्म आठ मार्च को रिलीज हुई थी. परिवार के एक करीबी सूत्र ने बताया कि कुछ दिन बीमार रहने के बाद अपने आवास पर फिल्म निर्माता महेन्द्रन का निधन हो गया. वह किडनी संबधी समस्या के कारण करीब एक सप्ताह से अस्पताल में थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दी गई थी. उनका अंतिम संस्कार आज ही उपनगर में स्थित उनके आवास पर किया जाएगा. उनके परिवार में एक बेटा जॉन है और वह भी फिल्म निर्देशक है.

Video: ए आर रहमान के 13 साल के शिष्य को मिला सात करोड़ का इनाम

(इनपुट भाषा से)

लेखक के बारे में
img
अल्केश कुशवाहा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamil Film Producer, J Mahindran Dies, Rajinikanth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com