विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2021

Tamannaah Bhatia ने 'डोन्ट रश चैलेंज' पर इस अंदाज में खाया आम, वायरल हुआ Video

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) का आम खाने का यह अंदाज फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. उनके वीडियो पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.

Tamannaah Bhatia ने 'डोन्ट रश चैलेंज' पर इस अंदाज में खाया आम, वायरल हुआ Video
तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बाहुबली (Baahubali) में अवंतिका का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं. तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मजेदार अंदाज में आम खाती नजर आ रही हैं. तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia Video) ने इस वीडियो को 'डोन्ट रश चैलेंज' (Don't Rush challenge) के तहत पोस्ट किया है. तमन्ना भाटिया के इस अंदाज को फैन्स पसंद कर रहे हैं. 

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को वीडियो में देखा जा सकता है कि वो प्यारी सी मुस्कान के साथ आम खाते दिखाई दे रही हैं. उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है: "गेट मेसी बुरा ना मानो, होली है #dontrushchallenge #doingitmyway #happyholi," तमन्ना भाटिया के इस वीडियो को 3 लाख 85 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) को आखिरी बार विशाल की एक्शन फिल्म में देखा गाया था. तमन्ना जल्द ही 'बोले चूड़ियां' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में तमन्ना एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी. बता दें कि तमन्ना अब तक 3 भाषाओं में 50 से भी ज्यादा फिल्में कर चुकी हैं. 'बाहुबली सीरीज' में उनके अवंतिका के अवतार को काफी पसंद भी किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamannaah Bhatia, Tamannaah Bhatia Video, Tamannaah Bhatia Photos, Tamannaah Bhatia Ate Mango, Don't Rush Challenge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com