विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2019

तैमूर अली खान का Video हुआ वायरल, छोटे नवाब ने फिर दिखाया एटीट्यूड, बोले- मैं नहीं करूंगा...

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एटीट्यूड दिखाते नजर आ रहे हैं, साथ ही वह किसी काम को मना करते हुए कह रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा. वीडियो में तैमूर अली खान का यह अंदाज देखने लायक है.

तैमूर अली खान का Video हुआ वायरल, छोटे नवाब ने फिर दिखाया एटीट्यूड, बोले- मैं नहीं करूंगा...
तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने दिखाया एटीट्यूड, वीडियो हुआ वायरल
  • तैमूर अली खान का नया वीडियो हुआ वायरल
  • छोटे नवाब ने दिखाया एटीट्यूड
  • तैमूर अली खान का वीडियो में दिखा क्यूट अंदाज
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, धमाल मचाने के लिए काफी रहती है. छोटी सी उम्र में ही सुपरस्टार बन चुके तैमूर अली खान का एक और वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में तैमूर अली खान अपना एटीट्यूड दिखाते नजर आ रहे हैं, साथ ही वह किसी काम को मना करते हुए कह रहे हैं कि मैं नहीं करूंगा. वीडियो में तैमूर अली खान का यह अंदाज देखने लायक है. 

अजय देवगन ने शेयर किया सैफ अली खान का पोस्टर, बोले- गलती की माफी नहीं, सिर्फ सजा मिलती है...


तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का यह वीडियो फैनपेज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए शेयर किया है, जो खूब धूम मचा रहा है. वीडियो में तैमूर अली खान से किसी काम के लिए बोला जाता है, जिसपर साफ मना करते हुए छोटे नवाब ने कहा, "मैं नहीं करूंगा." वीडियो में तैमूर अली खान का क्यूट अंदाज देखने लायक है. इससे पहले भी तैमूर अली खान के कई वीडियो वायरल हुए थे. किसी में वह फोटोग्राफर्स को देखकर उन पर गुस्सा होते नजर आ रहे थे तो किसी में वह अपनी मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) का हाथ छोड़कर भागते दिख रहे थे. 

नोरा फतेही ने धमाकेदार डांस से फिर बांधा समां, तूफानी 'बैली डांस' ने मचाई धूम- देखें Video

बता दें कि इन दिनों तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) करीना कपूर के साथ चंडीगढ़ में मौजूद हैं. दरअसल, चंडीगढ़ में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग चल रही है, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर (Kareena Kapoor) मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. दोनों की यह फिल्म अगली साल रिलीज होगी. इसके अलावा करीना कपूर जल्द ही गुड न्यूज और अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आने वाली हैं. गुड न्यूज में करीना कपूर जहां अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी, तो वहीं अंग्रेजी मीडियम में वह इरफान खान के साथ दिखाई देंगी. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Taimur Ali Khan, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Taimur Ali Khan Shows Attitude
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com