विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2022

राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki में शाहरूख खान के साथ दिखेंगी तापसी पन्नू, एक्ट्रेस ने कही ये बात

पठान के बाद शाहरुख खान अब राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म Dunki के लिए काम कर रहे हैं.

राजकुमार हिरानी की फिल्म Dunki में शाहरूख खान के साथ दिखेंगी तापसी पन्नू, एक्ट्रेस ने कही ये बात
Dunki में शाहरूख के साथ काम करेंगी तापसी
नई दिल्ली:

पठान के बाद शाहरुख खान अब राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म Dunki के लिए काम कर रहे हैं. सुपरस्टार ने ट्वीट किया है, "प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉस निकले. आप शूरु करो मैं समय पर पहुंच जाउंगा. वास्तव में मैं तो सेट पर ही रहने लग जाऊंगा. आखिरकार आपके साथ काम करने के लिए विनम्र और उत्साहित महसूस कर रहा हूं. 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में #Dunki." इस सोशल कॉमेडी-ड्रामा में तापसी पन्नू भी होंगी और यह शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म है.
 शाहरुख खान के साथ एक प्रोजेक्ट करने पर तापसी ने कहा, लगभग 10 साल, लेकिन अंत में सब ठीक है. इससे पहले उन्होंने लिखा, "आखिरकार यह हो रहा है! मैं @iamsrk और @RajkumarHirani के साथ अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद खुश हूं. 22.12.23 को सिनेमाघरों में मिलते हैं."

वहीं राजकुमार हिरानी ने कहा, "मेरे करियर के दौरान शाहरुख खान हमेशा मेरी पसंद रहे हैं. पहले भी हमने चाहा था और कोशिश की, आखिरकार हमारी किस्मत में ' Dunki' का होना तय था. वह किसी भी फिल्म में जो ऊर्जा, करिश्मा,  ह्यूमर और चार्म  लाते हैं, वह अद्वितीय है और मैं उस जादू को बड़े पर्दे पर लाने के लिए उत्सुक हूं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahrukh Khan, Shahrukh Khan Age, Shahrukh Khan Actress, ShahRukh Khan Laptops, Tapsee Pannu, Tapsee Pannu About Her Tattoo, Tapsee Pannu Instagram, Tapsee Pannu Interview, Tapsee Pannu Marriage, Tapsee Pannu Next Film, Tapsee Pannu Photos, Tapsee Pannu Age, Dunki, Dunki Upcoming Movie, Dunki Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com