विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2020

नेहा धूपिया के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू, Tweet कर यूं लगाई ट्रोलर्स को फटकार...

एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अब नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के सपोर्ट में उतरी हैं, उन्होंने ट्वीट कर यूं ट्रोलर्स को फटकार लगाई है.

नेहा धूपिया के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू, Tweet कर यूं लगाई ट्रोलर्स को फटकार...
नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू (Taapsee Pannu)
  • तापसी पन्नू का ट्वीट हुआ वायरल
  • नेहा धूपिया के सपोर्ट में उतरीं तापसी पन्नू
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों अपने एक बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस पिछले काफी वक्त से एमटीवी के शो 'रोडीज (Roadies)' में एक गैंग लीडर के तौर पर जुड़ी हुई हैं. इस बार भी नेहा धूपिया बतौर गैंग लीडर 'रोडीज रिवोल्यूशन' का हिस्सा हैं. लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस को 'रोडीज' में दिए गए एक बयान को लेकर काफी ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है. अब नेहा के सपोर्ट में एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) उतरी हैं और उन्होंने ट्वीट कर ट्रोलर्स को खूब फटकार भी लगाई है. दरअसल, फिलहाल 'रोडीज' में ऑडिशंस चल रहे हैं. इस दौरान शो में आए एक कंटेस्टेंट ने बताया था कि उसने अपनी कथित गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था. 

'रोडीज (Roadies)' में कंटेस्टेंट बताता है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था क्योंकि वह 5 अन्य लड़कों के साथ भी रिलेशनशिप में थी और उसे चीट कर रही थी. इस पर नेहा (Neha Dhupia) ने कंटेस्टेंट को सुनाते हुए कहा था, "यह जो तू बोल रहा है ना कि एक नहीं पांच लड़कों के साथ गई थी. सुन मेरी बात, यह उसका फैसला है, शायद तुझ में ही कोई कमी हो. लेकिन तुम्हें लड़की को थप्पड़ मारने का कोई अधिकार नहीं है". अपने इस बयान को लेकर नेहा खूब ट्रोल हुईं. अब नेहा के सपोर्ट में तापसी पन्नू उतरी हैं. हाल ही में तापसी (Taapsee Pannu) ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को खूब फटकार लगाई है. बता दें, नेहा धूपिया ने हाल ही में एक पोस्ट लिखा था जिसमें उन्होंने अपने बयान को गलत तरीके से दिखाने की बात कही थी. एक्ट्रेस ने साथ ही ये भी कहा था कि उनके परिवार के लोगों को गालियों भरे मैसेज आ रहे हैं. 

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "उन लोगों को यह पता होना चाहिए, जो आपके और आपके परिवार के लिए अपमानजनक पोस्ट लिख रहे हैं कि वह भी नैतिक कम्पास के दाईं ओर नहीं हैं, वह सिर्फ मशाल लेकर चलने का दिखावा कर रहे हैं. नैतिक रूप से व्यभिचार गलत है और हिंसा भी गलत है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neha Dhupia, Neha Dhupia Trolled, Taapsee Pannu, Taapsee Pannu Support Neha Dhupia, Taapsee Pannu Tweet Viral, Neha Dhupia Tweet, Taapsee Pannu Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com