विज्ञापन

5.9 मिलियन व्यूज के साथ ‘गांधारी’ का बड़ा कारनामा, कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

यह देखना कि फिल्म इतने देशों में ट्रेंड कर रही है, जहां शायद लोग हमारी भाषा या संस्कृति को भी नहीं समझते, इस बात की पुष्टि करता है कि अगर कहानी अच्छी हो, तो वह सीमाओं को पार कर पूरी दुनिया में अपनाई जाती है.

5.9 मिलियन व्यूज के साथ ‘गांधारी’ का बड़ा कारनामा, कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
Gandhari

तापसी पन्नू स्टारर हालिया रिलीज एक्शन-थ्रिलर गांधारी ने ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट्स पर शानदार एंट्री करते हुए अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित और निर्मित यह फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में एक खतरनाक सिंडिकेट का सामना करती है. 3 सितंबर 2026 को दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी पहली ही सप्ताह की परफॉर्मेंस के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्शकों का ध्यान खींचा है. नेटफ्लिक्स के ग्लोबल Top 10 Non-English Movies चार्ट में ‘गांधारी' ने अपने पहले सप्ताह में नंबर 3 की पोजीशन हासिल की. फिल्म ने अपने ओपनिंग वीक में 5.9 मिलियन व्यूज़ और 11.5 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स दर्ज किए. दर्शकों के बीच फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और प्यार ने इसकी ग्लोबल पहुंच को और मजबूत किया है.

खुशी जाहिर

फिल्म को मिल रहे इस जबरदस्त रिस्पॉन्स पर तापसी पन्नू ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे लिए बहुत-बहुत भावुक और शानदार अनुभव रहा है. मुझे पता था कि हमने एक ऐसी फिल्म बनाई है जो लोगों से कनेक्ट करेगी, लेकिन मैंने ईमानदारी से कभी नहीं सोचा था कि दुनिया भर से हमें इस स्तर और पैमाने पर प्यार मिलेगा. यह देखना कि फिल्म इतने देशों में ट्रेंड कर रही है, जहां शायद लोग हमारी भाषा या संस्कृति को भी नहीं समझते, इस बात की पुष्टि करता है कि अगर कहानी अच्छी हो, तो वह सीमाओं को पार कर पूरी दुनिया में अपनाई जाती है. इसने मुझे उन देशों में भी सफलता दी है, जहां शायद कभी हिंदी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई होगी”.

‘गांधारी' की ओपनिंग परफॉर्मेंस ने कई बड़ी रिलीज़ को भी पीछे छोड़ दिया है. इसी दौरान दूसरे सप्ताह में चल रही मेनस्ट्रीम एक्शन फिल्म अल्फा (Alpha) ने 5.2 मिलियन व्यूज़ और 12.2 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स दर्ज किए. वहीं स्टार-स्टडेड कॉमेडी फिल्म धमाल 4 ने नॉन-इंग्लिश चार्ट पर नंबर 5 पर एंट्री की और अपने पहले सप्ताह में 2.6 मिलियन व्यूज़ तथा 6.1 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स हासिल किए. ऐसे में ‘गांधारी' के 5.9 मिलियन व्यूज़ उसकी मजबूत ओपनिंग को दर्शाते हैं. ‘गांधारी' की यह सफलता कनिका ढिल्लों और तापसी पन्नू की क्रिएटिव पार्टनरशिप के लिए भी एक खास उपलब्धि है. दोनों की यह छठी सहभागिता है और इससे पहले भी उनकी जोड़ी ने अलग-अलग जॉनर में दर्शकों का मनोरंजन किया है.

मजबूत रिस्पॉन्स

नेटफ्लिक्स के साथ यह साझेदारी ‘हसीन दिलरुबा' और दो पट्टी जैसी फिल्मों के जरिए भी मजबूत हुई है. ‘गांधारी' की सफलता इस लगातार विकसित होती साझेदारी को एक और नया मुकाम देती है. 2026 में रिलीज हुई अन्य फिल्मों की तुलना में भी ‘गांधारी' ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. इसी साल ग्लोबल नॉन-इंग्लिश फिल्मों के चार्ट ने 4.4 मिलियन व्यूज़ और 9.2 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स, ‘कर्त्तव्य' ने 4.2 मिलियन व्यूज़ और 7.7 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स, ‘माँ-बहन' ने 4.4 मिलियन व्यूज और 9.3 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स, जबकि ‘ इक्का' ने 4.4 मिलियन व्यूज़ और 10.3 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स दर्ज किए.

सिर्फ अपनी पहली ही सप्ताह में 11.5 मिलियन व्यूइंग ऑवर्स हासिल करने वाली ‘गांधारी' ने 2026 की स्ट्रीमिंग फिल्मों के बीच एक मजबूत बेंचमार्क स्थापित किया है. फिल्म की यह सफलता कनिका ढिल्लों के लिए भी खास है, जिन्होंने बतौर लेखक और निर्माता महिला-केंद्रित और अलग तरह की कहानियों को लगातार आगे बढ़ाया है. कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस  द्वारा निर्मित ‘गांधारी' का निर्देशन देवाशीष मखीजा ने किया है.

फिल्म में तापसी पन्नू एक मां के बेहद इंटेंस और एक्शन-प्रधान अवतार में नजर आ रही हैं. दर्शकों के मजबूत रिस्पॉन्स और ग्लोबल नेटफ्लिक्स चार्ट पर शानदार प्रदर्शन के साथ ‘गांधारी' ने यह साबित किया है कि एक भारतीय कहानी, जब मजबूत भावनाओं और प्रभावशाली किरदारों के साथ कही जाए, तो उसकी अपील भाषा और सीमाओं से कहीं आगे तक जा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Tapsee Pannu, Gandhari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com