विज्ञापन

OTT पर इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिन में सबको पछाड़ा, मिर्जापुर द मूवी के गाने पर हुआ बवाल, पढ़ें एंटरटेनमेंट की टॉप-5 खबरें

10 September Entertainment Top 5: मिर्जापुर द मूवी के गाने पर मामला गर्माता जा रहा है. वहीं ओटीटी की दुनिया में तापसी पन्नू की फिल्म धूम मचा रही है.

OTT पर इस फिल्म ने रिलीज के 5 दिन में सबको पछाड़ा, मिर्जापुर द मूवी के गाने पर हुआ बवाल, पढ़ें एंटरटेनमेंट की टॉप-5 खबरें
10 सितंबर एंटरटेनमेंट टॉप-5
Social Media
नई दिल्ली:

एंटरटेनमेंट की दुनिया की हलचल की बात करें तो तापसी पन्नू की गांधारी चर्चा में रही. इसके अलावा अनंत महादेवन के एक बयान ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. इस बयान में उन्होंने फिल्मों को कमोडिटी बनाने की बात पर अपने विचार रखे. बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही मिर्जापुर के गाने शूरवीर पर भी सियासत गर्म हो गई. इन सबके अलावा रामायणम् की रिलीज डेट को लेकर भी एक बड़ी अपडेट मिली. यहां पढ़ें पूरी खबरें:

1- OTT पर छाई गांधारी

तापसी पन्नू स्टारर हालिया रिलीज एक्शन-थ्रिलर गांधारी फिल्म एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने लापता बच्चे की तलाश में एक खतरनाक सिंडिकेट का सामना करती है. 3 सितंबर 2026 को दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये फिल्म छाई हुई हैं. पढ़ें रिलीज के 5 दिन में इसने कौनसे रिकॉर्ड बनाए हैं.

2- 'फिल्म को कमोडिटी बना दिया है, आर्ट नहीं'

अनंत महादेवन अपनी आने वाली फिल्म ‘कन्फेशन ऑफ मैरी' को लेकर चर्चा में हैं. सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म एक ऐसे विषय को पर्दे पर ला रही है, जिसमें रहस्य, सामाजिक सवाल और मानवीय भावनाओं की कई परतें हैं. फिल्म को लेकर एनडीटीवी से खास बातचीत में अनंत महादेवन ने न सिर्फ ‘कन्फेशन ऑफ मैरी' के बारे में बात की, बल्कि कंटेंट आधारित और लीक से हटकर सिनेमा बनाने की चुनौतियों पर भी खुलकर अपनी राय रखी. यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू.

3- Mirzapur के 'शूरवीर' गाने पर गरमाई सियासत

 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म मिर्जापुर लगातार एक गाने की वजह से विवादों में घिरती नजर आ रही है. जिसपर पहले गाने के गायक रैपरिया बालम ने कथित आरोप लगाया था कि फिल्म के डायरेक्टर ने उनसे बिना पूछे शूरवीर गाने को मूवी में इस्तेमाल किया है. अब यह मुद्दा बेहद गर्माता हुआ नजर आ रहा है. जो अब राजनीति के गलियारों में चर्चा तेज है. पढ़ें क्या है मामला ?

4- रामायणम् को लेकर आई बड़ी अपडेट

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायणम् को 6 नवंबर को रिलीज किया जाएगा, लेकिन एक देश ऐसा है जहां पर ये फिल्म एक दिन पहले रिलीज हो जाएगी. पढ़ें कहां के लोग एक दिन पहले देख पाएंगे रामायणम्.

5-  हनुमान अंश 11 सितंबर को क्यों वर्ल्डवाइड हो रही रिलीज?

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर खूब प्यार मिल रहा है. वहीं अब फिल्म 11 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन मेकर्स ने 11 सितंबर का दिन ही क्यों चुना. पढ़ें पूरे रिपोर्ट.

ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Movie, Mirzapur The Movie Box Office, Entertainment, Bollywood, Gandhari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com