विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2024

स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ मनाई पहली ईद, लहंगा-चुन्नी में ऐसी दिखीं छोटी सी राबिया

ईद के मौके पर स्वरा भास्कर ने अपनी बेटी की पहली चांद रात की तस्वीरें शेयर कीं. देखिए कैसी लग रही थीं छोटी सी राबिया.

स्वरा भास्कर ने बेटी के साथ मनाई पहली ईद, लहंगा-चुन्नी में ऐसी दिखीं छोटी सी राबिया
स्वरा भास्कर और फहद
नई दिल्ली:

स्वरा भास्कर सितंबर जब से मां बनी हैं सोशल मीडिया पर अपनी मदरहुड वाली लाइफ की झलक दिखाती रहती हैं. जब उनकी बेटी 6 महीने की हुई तब उन्होंने अन्नप्राशन सेरेमनी की तस्वीरें दिखाईं. अब स्वरा ने अपनी बेटी की चांद रात से कुछ तस्वीरें इंस्टा स्टोरी पर लगाईं. स्वरा भास्कर अपनी बेटी राबिया के पहले पड़ाव का जश्न मना रही हैं. 8 अप्रैल को उन्होंने हमें छोटी सी राबिया के अन्नप्राशन की कई तस्वीरें दिखाईं. 'वीरे दी वेडिंग' की एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति फहद अहमद की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वो बच्चे को गोद में लिए हुए हैं और उसे चांद दिखा रहे हैं. यह एक खास मौता था क्योंकि चांद देखने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है. यह राबिया की परिवार के साथ पहली ईद है. तस्वीर शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा, 'राबू की पहली चांद रात! बहुत खास! सभी को चांद रात मुबारक.”

स्वरा भास्कर ने शेयर की तस्वीर

स्वरा भास्कर ने शेयर की तस्वीर

उन्होंने उस तस्वीर को भी दोबारा पोस्ट किया जो फहद ने अपनी पत्नी और बेटी की खींची थी. उन्होंने इसके साथ लिखा, "ईद के चांद के साथ मेरे दो चांद." उनके प्यार भरे पोस्ट पर स्वारा ने प्यार जताया. चांद को देखने के बाद जो कि इस त्योहार का प्रतीक है कपल ने इस त्योहार का जश्न मनाने के लिए नए कपड़े पहने. उन्होंने एक फैमिली फोटो भी शेयर की जिसमें फहद ने बच्ची को अपनी गोद में पकड़ रखा था और वे कैमरे के सामने एक साथ पोज दे रहे थे. स्वरा और फहद ने काले और बेज रंग के कपड़े पहने थे जबकि उनकी बेटी ने सुंदर बो के साथ रेड और पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था. वर्क फ्रंट पर बात करें तो स्वरा भास्कर जल्द डायरेक्टर मनीष किशोर की आने वाली फिल्म मिसेज फलानी में दिखाई देंगी.

स्वरा भास्कर की ईद फोटो

स्वरा भास्कर की ईद फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swara Bhasker, Swara Bhasker Instagram, Swara Bhasker Eid Celebration, Swara Bhasker Daughter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com