विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2025

स्वरा भास्कर के परिवार में मुश्किल घड़ी, फैंस से की इमोशनल अपील

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने मुश्किल खड़ी में फैंस से एक इमोशनल अपील की. 

स्वरा भास्कर के परिवार में मुश्किल घड़ी, फैंस से की इमोशनल अपील
स्वरा भास्कर ने ससुर जी के लिए मांगी दुआ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने परिवार को लेकर चिंतित हैं. उनकी जिंदगी में अचानक एक आपात स्थिति आई है, जिसने उनके और पति फहाद अहमद के दिनचर्या को पूरी तरह बदल दिया है. स्वरा ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस और शुभचिंतकों से प्रार्थना करने की अपील की है, ताकि उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी में सहारा मिल सके. स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, ''फहाद के पिता और मेरे ससुर को देर रात ब्रेन हेमरेज हो गया था. रविवार सुबह उनका ऑपरेशन हुआ है. फिलहाल वे अपने परिवार के पास हैं और कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहेंगे. प्लीज आप सभी उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआएं करना.''

स्वरा भास्कर ने ससुरजी के लिए मांगी दुआ

पोस्ट के आखिर में स्वार ने हाथ जोड़ने वाली इमोजी का भी इस्तेमाल किया. इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ''कृपया मेरे ससुर जी के लिए प्रार्थना करें.'' इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस और सेलेब्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

रियलिटी शो में पर्सनल लाइफ के बारे में स्वरा भास्कर ने की थी बात

स्वरा ने पिछले इंस्टाग्राम पोस्ट में रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' के अनुभव को साझा किया था. उन्होंने बताया कि यह उनके लिए प्रेग्नेंसी और बच्चे के जन्म के बाद पहला कैमरे पर काम था, और उन्होंने इस शो को इसलिए चुना क्योंकि शो का शेड्यूल आसान था और यह काम पर वापस लौटने का एक सहज तरीका था. 

पति पत्नी और पंगा में आए थे स्वरा और फहाद नजर 

स्वरा ने शो को एक ऐसा अनुभव बताया, जिसे उन्होंने शुरू में नहीं पहचाना था. उन्होंने लिखा, "मैं शुरुआत में शो को लेकर थोड़ी कंफ्यूज थी और मुझे कंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं थी. लेकिन, जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, मैंने महसूस किया कि यह अनुभव मेरे लिए एक बड़ी खुशी और सीखने का मौका बन गया." स्वरा और फहाद ने इस शो में हिस्सा लेकर फैंस के सामने अपनी निजी और सहज छवि दिखाई. उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. हालांकि, वे जीत से दूर रहे. शो के पहले सीजन के विजेता सेलिब्रिटी कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला बने.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com