- 'स्वैग से स्वागत' का अरेबिक गाना हुआ रिलीज
- 22 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म 'टाइगर जिंदा है'
- सलमान खान और कैटरीना कैफ हैं लीड एक्टर्स
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आ रही है, लोगों की एक्सइटमेंट भी काफी बढ़ गई है. फिल्म का गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' इतना हिट हुआ कि अरबी भाषा में इस गाने को रिलीज किया गया. यश राज फिल्म्स ने 'स्वैग से स्वागत' गाने का अरेबिक भाषा में भी रिलीज किया है. गुरुवार को रिलीज हुए इस गाने पर कुछ ही घंटों में एक लाख से ज्यादा व्यू आ गए हैं. अरबी भाषा में इस गाने को रबिह और ब्रिगिट ने गाया है.
पढ़ें: 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना #SwagSeSwagat रिलीज, फिर दिखी सलमान-कैटरीना की सिजलिंग केमिस्ट्री
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला गाना 'स्वैग से करेंगे सबका स्वागत' 21 नवंबर को रिलीज किया गया था. इस गाने में सलमान और कैटरीना मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं. कैटरीना अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं, जबकि सलमान अपना टशन दिखा रहे हैं. म्यूजिक डायरेक्टर विशाल और शेखक के इस गाने की लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखी है. जबकि आवाज विशाल ददलानी और नेहा भसिन की है.
देखें अरेबिक वीडियो:
बता दें, फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के ट्रेलर ने भी आते ही धूम मचा दी थी. रिलीज के 24 घंटे के भीतर इस ट्रेलर को 29 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, जो अपने आप में ही रिकॉर्ड तोड़ है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2012 में आई सलमान-कैटरीना की 'एक था टाइगर' की सीक्वल है.
VIDEO: 'एक था टाइगर' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई
'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सम्भाली है. डायरेक्टर के साथ अली अब्बास जफर ने फिल्म की कहानी भी लिखी है. यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज होगा.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Swag Se Swagat, Arebic Swag Se Swagat, Arebic, Salman Khan, Tiger Zinda Hai, Katrina Kaif