विज्ञापन

50-60 लाख नहीं बल्कि इतने लाख रुपये में सुष्मिता सेन ने किराए पर दिया अपना फ्लैट, डील सुनकर उड़ जाएंगे होश

वर्ल्ड की सबसे सुंदर महिला का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन, रियल इस्टेट के मामले में भी काफी आगे हैं. न सिर्फ वो बल्कि उनकी मदर शुभ्रान सेन भी मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में खासी धमक रखती हैं.

50-60 लाख नहीं बल्कि इतने लाख रुपये में सुष्मिता सेन ने किराए पर दिया अपना फ्लैट, डील सुनकर उड़ जाएंगे होश
50-60 लाख नहीं बल्कि इतने लाख रुपये में सुष्मिता सेन ने किराए पर दिया अपना फ्लैट
नई दिल्ली:

वर्ल्ड की सबसे सुंदर महिला का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन, रियल इस्टेट के मामले में भी काफी आगे हैं. न सिर्फ वो बल्कि उनकी मदर शुभ्रान सेन भी मुंबई के प्रॉपर्टी मार्केट में खासी धमक रखती हैं. इसका एक उदाहरण है उनका गोरेगांव वाला लग्जरी अपार्टमेंट. जो अभी लाखों के किराए पर गया है. इतना ही नहीं फ्लैट की पूरी तीन साल की डील भी साइन हो गई है. खास बात ये है कि कुछ ही महीने पहले शुभ्रा सेन ने इसी इलाके में करोड़ों रुपये के दो फ्लैट खरीदे थे.

ये भी पढ़ें: बिग बॉस फेम मान्या सिंह ने बताया दुबई का हाल, कहा- 9 बजे सुनी थी धमाके की आवाज

3 साल की डील, हर साल बढ़ेगा किराया

सुष्मिता और उनकी मां का ये अपार्टमेंट गोरेगांव के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर स्थित ओबेरॉय एसक्विजिट की 12वीं मंजिल पर है. 1,241 वर्ग फुट में फैला ये फ्लैट दो पार्किंग स्पेस के साथ किराए पर दिया गया है. लीज 36 महीनों की है. पहले साल का मंथली रेंट 1.95 लाख रुपये तय हुआ है. दूसरे साल इसमें 5% की बढ़ोतरी के साथ किराया 2.04 लाख रुपये हो जाएगा. तीसरे साल फिर 5% बढ़कर ये 2.14 लाख रुपये पर मंथ पहुंच जाएगा. तीन साल में कुल किराया 73.76 लाख रुपये बनेगा. साथ ही 6 लाख रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी लिया गया है. इस रजिस्ट्रेशन पर 18,900 रुपये स्टांप ड्यूटी और 1,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस अदा की गई.

करोड़ों की खरीदारी भी यहीं

दिलचस्प बात ये है कि नवंबर 2025 में शुभ्रा सेन ने गोरेगांव ईस्ट के ओबेरॉय रियल्टी के एलिसियन प्रोजेक्ट में दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदे थे. दोनों की कुल कीमत करीब 16.89 करोड़ रुपये रही. पहला फ्लैट 8.40 करोड़ रुपये का है. जिसका कार्पेट एरिया करीब 1,760 वर्ग फुट है और इसमें एक पार्किंग स्पेस शामिल है. इस पर 42.02 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी दी गई. दूसरा फ्लैट 8.49 करोड़ रुपये में खरीदा गया. जिस पर 42.49 लाख रुपये स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई गई. बता दें कि बेहतरीन कनेक्टिविटी, मेट्रो, आईटी पार्क और फिल्म सिटी की नजदीकी के कारण गोरेगांव तेजी से सेलेब्रिटीज और बिजनेस प्रोफेशनल्स की पसंद बन रहा है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Net Worth, Sushmita Sen Property, Sushmita Sen Total Assets, Actress Sushmita Sen
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com