विज्ञापन

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मास्टर प्लान जेल से हुआ तैयार, मोटरसाइकिल, पिस्तौल और पैसे सब करवाए सप्लाई

Rohit Shetty News: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक नया अपडेट आया है. जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी.

रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग का मास्टर प्लान जेल से हुआ तैयार,  मोटरसाइकिल, पिस्तौल और पैसे सब करवाए सप्लाई
रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में बड़ी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि इस हमले की साजिश बिश्नोई गैंग के महाराष्ट्र प्रमुख शुभम लोनकर और उसके भाई प्रवीण लोनकर ने रची थी. खास बात यह है कि प्रवीण लोनकर इस वक्त बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में जेल में बंद है. इसके बावजूद उसने रोहित शेट्टी पर हमले के लिए हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई.

क्राइम ब्रांच को शक है कि प्रवीण लोनकर ने जेल में रहते हुए ही इस पूरे अपराध का नेटवर्क तैयार किया. पुलिस के मुताबिक इस साजिश में शामिल मुख्य शूटर समेत अब तक पुणे, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. प्रवीण लोनकर फिलहाल न्यायिक हिरासत में है और जल्द ही उसे इस मामले में औपचारिक रूप से पुलिस कस्टडी में लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: उड़ने लगे बाल, सूजा हुआ चेहरा, राजकुमार राव का हाल देखकर फैन्स परेशान, लेकिन ये फिल्म का चक्कर है बाबू भैया

पुलिस के मुताबिक, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, पिस्तौल और हमले के लिए जरूरी रकम प्रवीण लोनकर के निर्देश पर ही उपलब्ध कराई गई थी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल में बंद रहते हुए प्रवीण ने यह सब कैसे मैनेज किया. वह किन लोगों के संपर्क में था और संदेशों के आदान-प्रदान के लिए किन माध्यमों का इस्तेमाल किया गया.

यह भी पढ़ें: घुंघराले बालों की वजह से नहीं मिला काम तो एक्टर ने मुंडवा लिया सिर, डेब्यू हुआ हिट लेकिन उसके बाद Flop ही Flop

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 12 टीमें काम कर रही हैं. प्रवीण लोनकर की कस्टडी मिलने के बाद साजिश के बाकी लिंक और बिश्नोई गैंग की आगे की योजनाओं से पर्दा उठ सकेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohit Shetty, Rohit Shetty House Firing, Rohit Shetty News, Rohit Shetty Firing, Rohit Shetty Firing Update, Rohit Shetty House Firing Update, Rohit Shetty Age, Rohit Shetty Kids, Rohit Shetty Wife, Rohit Shetty Affairs, Rohit Shetty Net Worth, Who Is Rohit Shetty
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com