सुष्मिता सेन
- फिटनेस की दीवानी हैं सुष्मिता
- मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं
- इन दिनों नहीं कर रही हैं फिल्में
नई दिल्ली:
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुष्मिता सेन बुर्ज खलीफा के सामने जमकर नाच रही हैं और बहुत ही खूबसूरत अंदाज में अपना टैलेंट दिखा रही हैं. यही नहीं, इन दिनों सुष्मिता सेन अपने सोशल नेटवर्किंग एकाउंट्स पर काफी एक्टिव हैं और काफी वीडियो और तस्वीरें भी शेयर कर रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्सरसाइज करते हुए भी वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने निकल जाएंगे. सुष्मिता बेहद मुश्किल एक्सरसाइज को बहुत ही आसानी के साथ कर रही हैं. यही नहीं, वे अपनी ऐब्स भी दिखा रही हैं.
सनी देओल और डिंपल कपाड़िया की लंदन में हुई मुलाकात की वजह आई सामने...
सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं. 1994 में उन्होंने यह खिताब जीता था. इसके बाद लारा दत्ता ने साल 2000 में यह खिताब जीता. सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं.
Bigg Boss 11: हिना खान हुई फैन्स की बदतमीजी का शिकार, मॉल में हुई उनके साथ ये गंदी हरकत
हाल ही में वे 42 साल की हुई हैं और उन्होंने इस उम्र में भी अपने फिटनेस के जुनून को छोड़ा नहीं है. सुष्मिता के पास इन दिनों बॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन वे फिर भी कई मोर्चों पर एक्टिव रहती हैं, और अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रहती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sushmita Sen Miss Universe