विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2023

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने का हुआ मेकओवर, स्टाइल और लुक्स में कर दिया मिस यूनिवर्स को फेल, लोग बोले- पहचानना मुश्किल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है, उनकी बड़ी बेटी रेने बिलकुल अब अपनी मां की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं.

सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने का हुआ मेकओवर, स्टाइल और लुक्स में कर दिया मिस यूनिवर्स को फेल, लोग बोले- पहचानना मुश्किल
सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेने की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

1994 भारत के लिए एक यादगार साल रहा. मिस यूनिवर्स कंपटीशन में हमारे देश ने पहली दफा कामयाबी का झंडा गाड़ा. सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनीं और अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया. विश्व सुंदरी बनने के बाद सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘दस्तक' के साथ सुष्मिता ने बॉलीवुड में दस्तक दी और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा. सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों को गोद लिया. सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने उनकी ही तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं. 

गौरतलब है कि सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं. वहीं एक्ट्रेस की बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर रेने को एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. रेने ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे काफी ग्लैमरस दिख रही थीं. इस फोटो में उनके साथ सुष्मिता सेन भी थीं. फोटो में रेने ने रफल साड़ी पहनी थी और गले में एक हेवी नेकलेस के साथ लुक को कंप्लीट किया था. रेने को साड़ी में देख जहां लोग हैरान थे तो वहीं लोगों को उनका मेकओवर पसंद आ रहा था. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'रेने का मेकओवर अच्छा है. बिना चश्मा और इस लुक में उन्हें पहचानना मुश्किल है'.

बता दें, सुष्मिता सेन की बेटी रेने अपनी मां की तरह टैलेंटेड हैं. अगर आपको नहीं पता तो बता दें कि वे शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से अभिनय के क्षेत्र में कदम रख चुकी हैं. 13 मिनट की इस फिल्म में रेने ने साबित कर दिया है कि वे एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं. आने वाले दिनों में रेने सेन कई और प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushmita Sen, Sushmita Sen Daughter, Renee Sen, Sushimta Sen Elder Daughter Photo, Sushmita Sen Daughter Renee Pic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com