विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2020

National Anthem गाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल, फैंस ने कहा- ये कभी मर...

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day ) के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत (Sushant Singh Rajput) नेशनल एंथम जन गण मन गाते हुए नजर आ रहे हैं.

National Anthem गाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल, फैंस ने कहा-  ये कभी मर...
National Anthem गाते हुए सुशांत सिंह राजपूत का वीडियो वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का 'जन गण मन' गाते हुए VIDEO हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत ने मैच शुरु होने से पहले गाया जन गन मन
  • सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर फैंस हुए इमोशनल
नई दिल्ली:

स्वतंत्रता दिवस (Independence Day ) के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सुशांत (Sushant Singh Rajput) नेशनल एंथम जन गण मन गाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो तो वैसे पुरानी है और कोई मैच शुरु होने से पहले की है लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद फैंस अपने स्टार को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं. आपको बता दें कि इस वीडियो को कुछ देर पहले ही शेयर किया गया है और इसको अब तक 35 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है.

इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप कभी मर नहीं सकते SSR. भले ही आप शारीरिक तौर पर हमारे साथ मौजदू नहीं है लेकिन आप कभी मर नहीं सकते. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा हमेशा हम आपको प्यार करते रहेंगे सुशांत

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 14 अगस्त को 2 महीने पूरे हो गए. लेकिन एक्टर की मौत के बाद से ही कई तरह की अनसुलझी सवाल फैमिली और आम लोगों के द्वारा पूछी जा रही है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे. पूरे मामले को लेकर अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. उनके निधन से न केवल बॉलीवुड इंडस्ट्री को ही नहीं बल्कि फैंस को भी काफी झटका लगा था. सुशांत सिंह राजपूत को लेकर अक्सर उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Independence Day, Sushant Singh Rajput National Anthem, Ankita Lokhande
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com