विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2020

सुशांत सिंह राजपूत मामले में संजय लीला भंसाली से होगी पूछताछ, अब तक 28 लोगों के बयान हो चुके हैं दर्ज

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर मुंबई पुलिस फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से पूछताछ करेगी.

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को लेकर संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से होगी पूछताछ
  • सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर संजय लीला भंसाली से होगी पूछताछ
  • अब तक 28 लोग दर्ज करा चुके हैं मामले को लेकर अपने बयान
  • सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा
नई दिल्‍ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी झटका लगा है. सुशांत सिंह राजपूत के निधन को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच करने में लगी हुई है. वहीं, अब एक्टर के निधन को लेकर मुंबई पुलिस फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से पूछताछ करेगी. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, करण जौहर और सलमान खान समेत कई फिल्म निर्माताओं पर बिहार में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. 

सूत्रों के मुताबिक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) से सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बारे में पूछताछ की जाएगी. फिल्म निर्माता को पद्मावत और रामलीला जैसी शानदार फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीं, उनसे आरोपों के बारे में पूछा जाएगा कि सुशांत सिंह राजपूत डिप्रेशन से जूझ रहे थे. उन्हें अपनी फिल्मों से निकलने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि उन्होंने यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था. इससे इतर मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि संजय लीला भंसाली ने सुशांत सिंह राजपूत को तीन फिल्मों के लिए अप्रोच किया था.

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लेकर अब तक कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. इसके साथ ही एक्टर के फैन लगातार सोशल मीडिया पर निधन को लेकर सीबीआई जांच की भी मांग कर रहे हैं. उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसके लिए उन्हें खूब पसंद भी किया गया था. इसके बाद एक्टर ने जरा नचके दिखा और झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी खूब वाह वाही लूटी. एक्टर ने फिल्म 'काय पो चे' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sanjay Leela Bhansali, Sanjay Leela Bhansai Will Record Statement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com