विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2020

सुशांत सिंह राजूपत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, मस्ती में 'इक वारी आ' गाने पर डांस प्रैक्टिस करते आए नजर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का हाल ही में एक थ्रोबैक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर डांस की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं.

सुशांत सिंह राजूपत का थ्रोबैक Video हुआ वायरल, मस्ती में 'इक वारी आ' गाने पर डांस प्रैक्टिस करते आए नजर
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का पुराना वीडियो हुआ वायरल
  • सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल
  • डांस की प्रैक्टिस करते आए नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में ड्रग्स इस्तेमाल के आरोप में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एनसीबी ने कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल किसी को जमानत नहीं मिली है. रिया फिलहाल मुबंई के भायखला जेल हैं. उन्हें 22 सितंबर तक जेल में रहना है. इन खबरों से इतर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Video) के कई थ्रोबैक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. हाल ही में उनका एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. 


इस वीडियो में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अपने गाने की डांस रिहर्सल करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में सुशांत कोरियोग्राफर के साथ मिलकर 'इक  वारी आ (Ik Vaari Aa Song)' गाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत बिना शर्ट पहने मस्ती में डांस की प्रैक्टिस कर रहे हैं. सुशांत के इस वीडियो को 'इंस्टंट बॉलीवुड' ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है.  

सुशांत सिंह राजपूत का यह थ्रोबैक वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) बीते 14 जून को अपने घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने 34 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. सुशांत के निधन की सीबीआई जांच जारी है. वहीं, एक्टर के फैंस भी लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं. सुशांत के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म काय पो चे से फिल्मी दुनिया में एंट्री की थी. इसके बाद वह 'एम.एस धोनी' और 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushant Singh Rajput, Sushant Singh Rajput Video, Sushant Singh Rajput Throwback Video, Sushant Singh Rajput Video Viral, Sushant Singh Rajput Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com