विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2020

शिबानी दांडेकर के बयान पर अंकिता के सपोर्ट में उतरे सुशांत के जीजा, बोले- यह उन लोगों पर हमला करने का एक...

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के सपोर्ट में अब सुशांत सिंह राजपूत के जीजा उतरें हैं, उन्होंने ट्वीट कर ये बात कही है.

शिबानी दांडेकर के बयान पर अंकिता के सपोर्ट में उतरे सुशांत के जीजा, बोले- यह उन लोगों पर हमला करने का एक...
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के सपोर्ट में उतरें सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के जीजा
  • शिबानी दांडेकर ने अंकिता लोखंडे को मारा ताना
  • तो सपोर्ट में उतरें सुशांत के जीजा
  • ट्वीट कर कही ये बात
नई दिल्ली:

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मौत की गुत्थी दिन पर दिन उलझती हुई नजर आ रही है वहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhnade) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) के बीच की अनबन सुर्खियों में है. शिबानी दांडेकर ने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, अंकिता लोखंडे को सिर्फ 2 सेकेंड के फेम के लिए यह सब कर रही हैं. जिसके बाद अंकिता ने भी इसका बखूबी जवाब दिया. अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के जीजा विशाल कीर्ति (Vishal Kirti) अंकिता लोखंडे को सपोर्ट करते नजर आए हैं. 


अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande Instagram) को सपोर्ट करते हुए विशाल कीर्ति ने लिखा, "प्रिय अंकिता, प्लीज इन पेड पीआर द्वारा बनाए गए तानों को गंभीरता से ना लें. यह उन लोगों पर हमला करने का एक संगठित प्रयास है जो चाहते हैं की सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को न्याय मिले. जैसा की आपने सही तरीके से बात को उठाया है. हम चाहते हैं कि हम सच्चाई को जानें. आपकी बहादुरी के लिए आपको खूब सारी पावर." विशाल कीर्ति के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने हाल ही में सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखी थी, जिसके ज़रिए उन्होंने सुशांत की हालत के लिए काफ़ी हद तक रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को ज़िम्मेदार ठहराया था. अंकिता की पोस्ट पर रिया की दोस्त शिबानी दांडेकर ने तीखा कमेंट करते हुए उन्हें 2 सेकंड की फेम का भूखा बताया, जिसका जवाब देते हुए अंकिता ने फिर एक लम्बा-सा नोट लिखा. इस पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कमेंट करते हुए लिखा, ऐसे लोगों को सफाई देने की जरूरत नहीं, जो आपकी जिंदगी में मायने नहीं रखते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ankita Lokhande, Ankita Lokhande Instagram, Shibani Dandekar, Vishal Kirti, Sushant Singh Rajput
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com