टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना अपने शोज और एक्टिंग के अलावा अन्य चीजों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं. उन्हें छोटे पर्दे की नागिन के नाम से भी जाना जाता है. सुरभि चंदना एकता कपूर के चर्चित शो नागिन का हिस्सा रह चुकी हैं. सुरभि चंदना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. जिसे काफी पसंद भी किया जाता है.
इस बार सुरभि चंदना अपनी बेहद खास और मजेदार तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में सुरभि चंदना के साथ टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी भी नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में यह दोनों कलाकार दूल्हा और दुल्हन के लुक में दिखाई दे रहे हैं. पहली तस्वीर में सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी खाना खाते दिखाई दे रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वहीं इन दोनों की दूसरी तस्वीर काफी दिलचस्प है. अगली तस्वीर में सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी खाने के बाद बिस्तर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने खास कैप्शन दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने बताया है कि उन्होंने और अर्जुन बिजलानी ने ज्यादा खाना खा लिया है. सुरभि चंदना ने लिखा, 'दुल्हा-दुल्हन जिन्होंने अपनी ही शादी में खूब खाया ! आगे क्या हुआ, जानने के लिए स्वाइप करें. इस एक वजह के लिए इंतजार नहीं कर सकती यह बहुत खास होने जा रहा है.'
सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि यह उनके किसी शो के सेट की तस्वीरें है. हालांकि अपने शो को लेकर इन दोनों कलाकारों ने कोई जानकारी नहीं दी है. सोशल मीडिया पर सुरभि चंदना और अर्जुन बिजलानी की यह लेटेस्ट तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
इसे भी देखें : 'जयेशभाई जोरदार' के लिए YRF स्टूडियो में रणवीर सिंह के लिए फुल सर्कल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं