विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2022

करीना कपूर का डायलॉग बोलने में छूट गए सनी लियोन के पसीने, फैंस बोले- तुमसे ना हो पाएगा...

सनी लियोन ने एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है. जिसमें वो करीना कपूर और ऋतिक रोशन का फेमस डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं. इस कोशिश में उनसे एक मजेदार गलती भी हो जाती है.

करीना कपूर का डायलॉग बोलने में छूट गए सनी लियोन के पसीने, फैंस बोले- तुमसे ना हो पाएगा...
सनी लियोन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

सनी लियोन इन दिनों जमकर अपने अनोखे वीडियो से सुर्खियां बटोरने में कामयाब हैं. अपने चुलबुलेपन से फैन्स का दिल जीतने वाली सनी ने कभी अपनी एक्टिंग और भाषा की कमियों को छुपाने की कोशिश नहीं की. बल्कि वो खुद ही उस पर वीडियो बनाकर फैन्स को एंटरटेन करती रहती हैं. इस बार भी सनी लियोन ने ऐसा ही एक वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया है. जिसमें वो करीना कपूर और ऋतिक रोशन का फेमस डायलॉग बोलने की कोशिश कर रही हैं. इस कोशिश में उनसे एक मजेदार गलती भी हो जाती है. जिसकी जानकारी मिलते ही खुद सनी लियोन हंस पड़ती हैं.

जब जुबान ने दिया धोखा

इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में सनी लियोन 'कभी खुशी कभी गम' का फेमस टंग ट्विस्टर बोलती सुनाई दे रही हैं. आपको याद होगा इस फिल्म में ऋतिक रोशन और करीना कपूर बचपन में चंदू के चाचा ने चंदू की चाची वाला टंग ट्विस्टर बोलकर एक दूसरे को छेड़ा करते थे. बहुत साल बाद जब दोनों का रीयूनियन होता है तब ऋतिक रोशन बिना अटके यही टंग ट्विस्टर पू बनी करीना कपूर को सुनाते हैं. इसी टंग ट्विस्टर को मोबाइल स्क्रीन पर देखते कर पढ़ने की कोशिश कर रही हैं सनी लियोन.

कहां अटकी सनी

टंग ट्विस्टर पढ़ते हुए सनी लियोन कई शब्द गलत तरीके से बोलती हैं. चांदनी को वो चंडी बोलती हैं. सामने उनका वीडियो बना रहा शख्स उन्हें इस बात पर टोकता है तो अपनी गलती पर हंस भी पड़ती हैं. सनी लियोन ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर इसका कैप्शन दिया है कि क्या मैंने इसे सही पढा. बता दें की इस वीडियो को उन्होंने ऋतिक रोशन और करीना कपूर को टैग भी किया है. क्योंकि डायलॉग उन्हीं की फिल्म का है. सनी ने कभी खुशी कभी गम का जिक्र भी किया है. आधे घंटे में सनी का ये वीडियो 44 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Instagram, Sunny Leone Viral Video, Sunny Leone Latest Video, Sunny Leone Instgram Reels, Kareena Kapoor, Hritik Roshan, Kabhi Khushi Kabhie Gham, Kabhi Khushi Kabhie Gham Meme, Kabhi Khushi Kabhie Gham Dialogue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com