विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2019

सनी लियोन ने नए अंदाज में किया डांस, सोशल मीडिया पर Video हो गया वायरल

सनी लियोन (Sunny Leone) का एक डांस वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है.

सनी लियोन ने नए अंदाज में किया डांस, सोशल मीडिया पर Video हो गया वायरल
सनी लियोन (Sunny Leone) का डांस वीडियो वायरल
  • सनी लियोन का डांस वीडियो हुआ लायरल
  • सनी लियोन ने अंदाज में किया डांस
  • खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

सनी लियोन (Sunny Leone) का एक डांस वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में सनी लियोन बैली डांस (Belly Dance) करती नजर आ रही हैं. सनी लियोन (Sunny Leone Video) इस वीडियो में नए अंदाज में नजर आ रही है. उनके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. सनी लियोन (Sunny Belly Dance) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनके वीडियो को शेयर किए हुए अभी एक दिन भी नहीं हुआ है, लेकिन इसे 9 लाख से ऊपर व्यूज मिल चुके हैं. सनी लियोन के इस डांस वीडियो ने धूम मचा दी है.

KBC में शिवाजी के सवाल पर हुआ विवाद, BJP नेता बोले- माफी में देरी हुई तो कोई लाइफ लाइन नहीं मिलेगी

सनी लियोन (Sunny Leone)  सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपने फैन्स को सरप्राइज देती रहती हैं. उन्होंने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था.नए डांस वीडियो में फैन्स को उनका  नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस सनी लियोन (Sunny Leone) को 'ऑयकन ऑफ द ईयर' का अवार्ड मिला था. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी. 

अनुपम खेर ने गलियों में सोने वाले बच्चों को 5 स्टार होटल में खिलाया खाना, जब बिल आया तो... देखें Video

वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोन (Sunny Leone) इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला होस्ट कर रही हैं. इसके अलावा उन्होंने 2012 में पूजा भट्ट की फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह कई स्पेशल सॉन्ग्स में भी नजर आई हैं. खासकर फिल्म रईस में उन्होंने लैला सॉन्ग से खूब धमाल मचाया था. अब वह जल्द ही अपकमिंग हॉरर कॉमेडी फिल्म 'कोकोकोला' (Kokokola), 'रंगीला' और 'वीरामादेवी' में जलवे बिखेरती दिखाई देंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Leone, Sunny Leone Dance, Sunny Leone Video, Sunny Leone Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com