- 'पल पल दिल के पास' अब 20 सितंबर को होगी रिलीज
- करण देओल और एक्ट्रेस सहर बाम्बा आएंगे नजर
- फिल्म के जरिए करण देओल करेंगे बॉलीवुड डेब्यू
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के बाद अब उनके बेटे करण देओल (Karan Deol) भी बॉलीवुड में अपना अभिनय दिखाने के लिए तैयार हैं. सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल (Karan Deol) जल्द ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगे. खास यह है कि फिल्म को खुद सनी देओल (Sunny Deol) डायरेक्ट कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के रिलीज होने की नई तारीख सामने आई है. इस फिल्म को पहले 19 जुलाई को रिलीज किया जाना था, लेकिन सनी देओल के राजनैतिक कार्यों में व्यस्त रहने की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी. अब फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म में करण देओल (Karan Deol) के साथ सहर बाम्बा (Sahher Bambba) नजर आएंगी.
सैफ अली खान के साथ अलाया फर्नीचरवाला की फोटो हुई वायरल तो मम्मी पूजा बेदी ने कही ये बात
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
करण देओल (Karan Deol) और सहर बाम्बा (Sahher Bambba) की यह फिल्म 'जी स्टूडियो' के बैनर तले तैयार की जा रही है. 'पल पल दिल के पास' की नई रिलीज डेट की जानकारी भी खुद जी स्टूडियो ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है. इस बात की जानकारी देते हुए जी स्टूडियो ने लिखा 'दो नए चेहरे. एक नई कहानी. प्यार का यह नया युग 20 सितंबर से शुरू होगा.' जी स्टूडियो ने अपनी पोस्ट के जरिए बॉलीवुड में दो नए चेहरों के शामिल होने की बात कही. फिल्म के अभिनेता करण देओल ने भी इससे संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा 'हमारे पल पल दिल के पास के सफर को एक नई तारीख मिल गई है. यह इंतेजार थोड़ा सा और लंबा हो गया है.'
हार के बाद पाकिस्तानी फैन के आंसू पोंछते नजर आए रणवीर सिंह, Video हुआ वायरल
इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने करण देओल (Karan Deol) की फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा था 'एक पिता के तौर पर अपने बेटे की फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए मैं घबरा भी रहा हूं और मुझे गर्व भी महसूस हो रहा है. आज करण देओल (Karan Deol) ने अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत की है.'
अमेरिका की सड़कों पर एक्सरसाइज करती दिखीं अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या, Viral हुआ Video
बता दें कि फिल्म 'पल पल दिल के पास' (Pal Pal Dil Ke Paas) एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसके जरिए करण देओल (Karan Deol) अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगे. इस फिल्म में करण देओल (Karan Deol) के अलावा सहर बाम्बा भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितंबर को रिलीज होगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं