- किसान आंदोलन को लेकर सनी देओल ने किया ट्वीट
- सनी देओल का ट्वीट हुआ वायरल
- सनी देओल ने कहा इस आंदोलन के जरिए कुछ लोग अपना फायदा निकाल रहे हैं
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmer Protest) का आज 10वां दिन है. इस आंदोलन में पहले ही पंजाबी स्टार दिलजीत दोसांझ और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बीच तीखी बहस ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी थी. अब इस पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्टर और गुरदासपुर से बीजेपी के लोकसभा सांसद सनी देओल ने ट्वीट किया है जो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है और यूजर इस पर खूब अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. सनी देओल ने ट्वीट करते हुए लिखा- मेरी पूरी दुनिया से विनती है कि यह किसान और हमारी सरकार का मामला है. इसके बीच में कोई भी ना आए क्योंकि आपस में बातचीत करके इसका हम हल निकालेंगे.
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) December 6, 2020
सनी देओल (Sunny Deol) अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं- मैं जानता हूं कि कई लोग इसका फायदा उठाना चाहते हैं और वो लोग इसमें अड़चन डाल रहे हैं. वह किसानों के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं उनका अपना ही खुद का कोई स्वार्थ हो सकता है. दीप सिद्धू, जो चुनाव के वक्त मेरे साथ था, लंबे समय से मेरे साथ नहीं है वो जो कुछ कह रहा है और कर रहा है वो खुद अपनी इच्छा अनुसार कर रहा है. मेरा उसकी किसी भी गतिविधि से कोई संबंध नहीं है. मैं अपनी पार्टी और किसानों के साथ हूं और हमेशा किसानों के साथ रहूंगा. हमारी सरकार ने हमेशा किसानों के भले के बारे में ही सोचा है और मुझे यकीन है कि सरकार उनके साथ बातचीत करके सही नतीजे पर पहुंचेगी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
किसान आंदलोन (Farmer Protest) को लेकर सनी देओल का यह पहला ट्वीट है. इससे पहले सनी ने न किसान आंदोलन के खिलाफ न उनके समर्थन में किसी तरह का ट्वीट किया लेकिन अचानक से किसान आंदोलन के 10वें दिन सनी के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. इससे पहले सनी देओल उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटीव होने की जानकारी दी थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं