विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2024

सनी देओल ने बीच सड़क की थी गुंडों से मारधाड़, इतनी चली फिल्म साउथ में रीमेक बनाने की मच गई थी होड़

आप को शायद सनी देओल का तारीख पर तारीख वाला डायलोग याद हो या फिर पाकिस्तान से हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन याद हो. कुछ लोग कात्या के हाथों परेशान आम आदमी की कहानी के तौर पर भी उन्हें याद रखते हैं.

सनी देओल ने बीच सड़क की थी गुंडों से मारधाड़, इतनी चली फिल्म साउथ में रीमेक बनाने की मच गई थी होड़
सनी देओल की इस फिल्म में हुआ था नया एक्सपेरिमेंट
नई दिल्ली:

सनी देओल की फिल्मों का एक अलग ही फ्लेवर रहा है. एक्शन और मारधाड़ से भरपूर इन फिल्मों का एक बेसिक एलिमेंट रहा है आम आदमी का एग्रेशन. जिसकी आवाज बन कर कई बार सनी देओल फिल्मी पर्दे पर छा चुके हैं. इस एग्रेशन को फिल्मी पर्दे पर उतारने के लिए बहुत बार बहुत से एक्सपेरिमेंट किए गए. आप को शायद सनी देओल का तारीख पर तारीख वाला डायलॉग याद हो या फिर पाकिस्तान से हैंडपंप उखाड़ने वाला सीन याद हो. कुछ लोग कात्या के हाथों परेशान आम आदमी की कहानी के तौर पर भी उन्हें याद रखते हैं. लेकिन उनकी एक फिल्म के लिए भी खास एक्सपेरिमेंट हुआ था. जिसके बाद वो फिल्म तीन और एक्टर्स ने रीमेक की.

बिना बताए शूट हुआ सीन

हम जिस फिल्म के बारे में आपको बता रहे हैं वो फिल्म हैं अर्जुन. ये फिल्म रिलीज हुई थी साल 1985 में. इस फिल्म में सनी देओल और डिंपल कपाड़िया लीड रोल में थे. इनके अलावा राज किरण, सुप्रिया पाठक, अनुपम खेर, शशिकला, प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार लीड रोल में थे. इस फिल्म के एक सीन को शूट करने के लिए खास तैयार की गई थी. एक सीन में सनी देओल फिल्म के एक विलेन को चेज करते हैं. इस सीन को पांच कोरियोग्राफर ने मिलकर कोरियोग्राफर किया. इस सीन की खास बात ये थी कि जिस जगह ये सीन शूट हुआ वहां लोगों को भनक तक नहीं थी कि उनके आसपास शूटिंग चल रही है.

इन सितारों ने की रीमेक

इस फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना हिट हुआ कि इसके बाद में तीन और रीमेक बने. खास बात ये थी कि सारे रीमेक बड़े सितारों ने ही किए. फिल्म तेलुगू भाषा में बनी Bharatamlo Arjunudu के नाम से. इस फिल्म में वेंकटेश ने काम किया. कन्नड़ भाषा में ये संग्राम मूवी के नाम से बनी जिसमे रविचंद्रन ने लीड रोल निभाया. और, तमिल में बनी सत्या के नाम से जिसमें कमल हासन जैसे एक्टर ने लीड रोल किया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Arjun, Film Arjun, Sunny Deol Arjun, Arjun 1985
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com