विज्ञापन

बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी सनी देओल का खत्म नहीं हो रहा जोश, सबूत हैं ये 20 फोटो

बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सनी देओल इन दिनों फुर्सत के पल बीता रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सनी देओल वर्कआउट करते दिख रहे हैं.

बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी सनी देओल का खत्म नहीं हो रहा जोश, सबूत हैं ये 20 फोटो
बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी सनी देओल का खत्म नहीं हो रहा जोश

गदर 2 के बाद सनी देओल की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सनी देओल इन दिनों फुर्सत के पल बीता रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सनी देओल वर्कआउट करते दिख रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ दिग्गज एक्टर ने अपने फैंस को खास मैसेज दिया है.

ये भी पढ़ें: एक लाख रुपये भी नहीं कमा सकी थी ये फिल्म, मेकर्स ने रिलीज कर दी थी अधूरी फिल्म रिलीज, सदमे में थी एक्ट्रेस

सीन देओल की तस्वीरें

दरअसल सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने फिटनेस और खुश रहने का संदेश दिया है. अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "कोई बहाना नहीं! फिट रहो, खुश रहो!" साथ में मसल्स दिखाने वाले इमोजी और भारतीय झंडे भी लगाए हैं. यह पोस्ट हाल ही में शेयर की गई है और इसमें सनी देओल ने जिम में अपनी मेहनत का संदेश दिया है. सनी देओल लंबे समय से फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें या वीडियो शेयर करते हैं, जिससे फैंस को मोटिवेशन मिलता है.

बॉर्डर 2 की कमाई

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की बात करें तो सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने 20 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. यह युद्ध ड्रामा फिल्म अब दुनिया भर में 460 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, हालांकि वीकेंड पर कमाई में काफी गिरावट आई है. फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं. इसमें दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा और मोना सिंह जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई थी, जिसे रिपब्लिक डे का लंबा वीकेंड मिला था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Border 2, Border 2 Box Office Collection, Actor Sunny Deol, Sunny Deol Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com