विज्ञापन

VIDEO: गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर की 2 करोड़ की डिफेंडर पर सनी देओल ने दिया ऑटोग्राफ, रिएक्शन जीत लेगा दिल

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में एक्शन डायरेक्टर रवि वर्मा अपनी नई चमचमाती डिफेंडर कार के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन खास बात कार नहीं बल्कि उससे जुड़ा एक इमोशनल मोमेंट है.

VIDEO: गदर 2 के एक्शन डायरेक्टर की 2 करोड़ की डिफेंडर पर सनी देओल ने दिया ऑटोग्राफ, रिएक्शन जीत लेगा दिल
रवि वर्मा की नई डिफेंडर पर सनी देओल का पहला साइन

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. इस वीडियो में एक्शन डायरेक्टर रवि वर्मा अपनी नई चमचमाती डिफेंडर कार के साथ नजर आ रहे हैं, लेकिन खास बात कार नहीं बल्कि उससे जुड़ा एक इमोशनल मोमेंट है. दरअसल, उन्होंने अपनी नई कार की पहली सवारी के लिए बॉलीवुड के एक्शन किंग सनी देओल को बुलाया. इतना ही नहीं, उन्होंने सनी देओल से अपनी कार पर ऑटोग्राफ भी लिया. ये पल सिर्फ एक फैन मोमेंट नहीं बल्कि गुरु के प्रति सम्मान और प्यार की झलक दिखाता है.

गुरु के लिए सम्मान का खास अंदाज

रवि वर्मा ने खुद बताया कि वो सनी देओल को अपना मेंटर मानते हैं. हिंदी फिल्मों में काम करते हुए उन्होंने सनी पाजी से बहुत कुछ सीखा है. यही वजह है कि उन्होंने अपनी नई कार की शुरुआत उनके हाथों से करवाई. कार पर ऑटोग्राफ लेना उनके लिए एक यादगार पल बन गया. सोशल मीडिया पर लोग इस जेस्चर को खूब पसंद कर रहे हैं और इसे सच्चे सम्मान की मिसाल बता रहे हैं.

गदर 2 से मजबूत हुआ प्रोफेशनल कनेक्शन

सनी देओल और रवि वर्मा का साथ फिल्म गदर 2' में देखने को मिला, जहां रवि वर्मा ने एक्शन डायरेक्शन संभाला. इस फिल्म में सनी देओल के दमदार एक्शन को नए अंदाज में पेश किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीन में सनी देओल ने हैंडपंप की जगह भारी पहिया उठाकर सीन को और ज्यादा रियल बना दिया, जो दर्शकों को काफी पसंद आया.

आने वाली फिल्म में फिर दिखेगी जोड़ी

दोनों का ये प्रोफेशनल रिश्ता आगे भी जारी रहने वाला है. जानकारी के अनुसार, फिल्म सूर्या में भी रवि वर्मा एक्शन डिजाइन कर रहे हैं, जिसमें सनी देओल एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि फिल्म में बड़े लेवल पर एक्शन सीक्वेंस शूट हो रहे हैं, जिनमें सैकड़ों लोग शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: यश चोपड़ा की शादी का 56 साल पुराना वीडियो वायरल, पहुंचे थे सभी बड़े स्टार्स, मंडप में बैठी थी मुमताज, शशि कपूर लगे थे गले

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Sunny Deol News, Sunny Deol Video, Defender Car, Ravi Verma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com