विज्ञापन

सनी देओल की को स्टार ने बताया बॉलीवुड में किया अपमानजनक व्यवहार का सामना, बोलीं- नीचा दिखाया गया

रेजिना कसेंड्रा 2025 में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म जाट में नजर आई थीं. इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 में भी देखा गया था. 

सनी देओल की को स्टार ने बताया बॉलीवुड में किया अपमानजनक व्यवहार का सामना, बोलीं- नीचा दिखाया गया
सनी देओल की जाट फिल्म में नजर आईं रेजिना कसांड्रा
नई दिल्ली:

सनी देओल के साथ जाट फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस रेजिना कसेंड्रा साउथ इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. उन्होंने तमिल और तेलुगू जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई. जबकि उन्होंने 2019 में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, जिसमें अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 और सनी देओल की जाट भी शामिल है, जो 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि एक साउथ इंडियन होने के नाते बॉलीवुड में काम करने में उन्हें थोड़ा वक्त लगा. 

स्टीरियोटाइप थीं रेजिना कसेंड्रा

रेजिना ने बताया कि उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में घर जैसा महसूस करने में थोड़ा वक्त लगा क्योंकि वह स्टीरियोटाइप थीं. उन्होंने कहा, मैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस थी. दूसरे साउथ इंडियन्स की तुलना में, मेरी हिंदी बहुत अच्छी थी. मैं पढ़ सकती थी, लिख सकती थी और हिंदी बोल सकती थी और आज तक मैंने इस भाषा में जो भी काम किया है, वह मेरी अपनी आवाज में है. यह मेरी अपनी हिंदी है, और मैंने यह पक्का करने की कोशिश की है कि आप जानते हैं, मैं उस रोल पर खरा उतरूं जो मुझे दिया गया है.” 

ये भी पढ़ें- सनी देओल ने कहा- दामिनी को स्टार मीनाक्षी शेषाद्रि नहीं उनसे अच्छी डांसर, वीडियो देख फैंस बोले- घातक 2 की तैया

रेजिना ने बताया बहुत से लोगों ने किया बुरा बर्ताव

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “बहुत से लोगों ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया, सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने काम से भी. यह मेरे लिए एक तरह से बुरा नजरिया है. और, मेरा मतलब है कोई भी बता सकता था कि मुझे एक खास तरह से नीचा दिखाया जा रहा था. मैंने यह महसूस किया है. इसलिए नॉर्थ में मुझे कुछ हिचकिचाहट हुई. लेकिन, ऐसा कहने के बाद, हमेशा ऐसा नहीं होता, है ना?”

सनी देओल के अलावा अक्षय कुमार के साथ कर चुकी हैं रेजिना काम

वर्कफ्रंट की बात करें तो रेजिना ने केसरी चैप्टर 2, रॉकेट ब्वॉयज, फर्जी और जाट जैसी फिल्मों में काम किया है, जिसे लेकर एक्ट्रेस ने कहा, वह बताती हैं, “मैं बहुत देखभाल करने वाली इंसान हूं, इसलिए जब मैं लोगों के आस-पास होती हूं, तो मुझे लगता है कि वे मेरा वह पहलू देखते हैं. मैं जिस भी इंडस्ट्री में हूं, मैं उसे किसी न किसी तरह घर जैसा महसूस कराती हूं.”

ये भी पढ़ें- 6 स्टंट आर्टिस्ट के साथ बनाए वॉर सीन, 12 स्ट्रीट लाइट्स के साथ शूटिंग, 40 करोड़ी इस फिल्म ने कमाए 340 करोड़

जाट के बारे में 

सनी देओल की फिल्म जाट 2025 में रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे गोपीचंद मलिनेनी ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल, रेजिना कसेंड्रा के के अलावा रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और विनीत कुमार सिंह अहम किरदार में नजर आए थे. 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 119.24 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया था. वहीं फिल्म को मिक्स रिव्यू दर्शकों से मिला था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com