विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2020

सुहाना खान ने भाई आर्यन खान और कजन के साथ यूं दिया पोज, शाहरुख खान की बेटी का ग्लैमरस लुक हुआ Viral

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने भाई आर्यन खान (Aryan Khan) और कजन आलिया छिबा (Alia Chhiba) के साथ नजर आ रही हैं.

सुहाना खान ने भाई आर्यन खान और कजन के साथ यूं दिया पोज, शाहरुख खान की बेटी का ग्लैमरस लुक हुआ Viral
सुहाना खान (Suhana Khan) ने भाई आर्यन और कजन के साथ शेयर की तस्वीरें
  • सुहाना खान ने भाई आर्यन और कजन आलिया के साथ शेयर की फोटो
  • फोटो में दिखा शाहरुख खान की बेटी का ग्लैमरस लुक
  • सुहाना खान की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) अपने अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं. सुहाना खान की फोटो हो या वीडियो, हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है. सुहाना खान एक बार अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ चुकी हैं. दरअसल, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने भाई आर्यन खान (Aryan Khan) और कजन आलिया छिबा (Alia Chhiba) के साथ नजर आ रही हैं. फोटो में तीनों का ही अंदाज देखने लायक है. भले ही सुहाना ने इस फोटो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया हो, लेकिन यह खूब वायरल हो रही है. 

em9s4k7g

सुहाना खान (Suhana Khan) इस तस्वीर में व्हाइट क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक वाकई जबरदस्त लग रहा है. उनसे इतर फोटो में जहां आर्यन खान ग्रे हूडी और ट्राउजर में दिखाई दे रहे हैं तो वहीं उनकी कजन आलिया व्हाइट टॉप और ब्लू स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं. फोटो में तीनों ही स्टाइल वाकई तारीफ के लायक है. लेकिन इन सबमें सुहाना खान का ग्लैमरस लुक लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है. बता दें कि इससे पहले भी सुहाना खान अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. 

Triplets @suhanakhan2 @___aryan___ @aliachhiba . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . #suhanakhan #suhanakhan44#shanayakapoor #aryankhan #likwid #likeforlikes #love #like4likes #like4likes #like4likes #like4likes #like4likes #likeforlikes #likeforlikeback #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikeback #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likwid #like4likes #likwid #like4likes #likeforlikeback #likwayne #likeforlikes #likeforlikeback #likeforlikeback #likeforlikeback #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #instadaily #instagood #instalike #instagram #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikeback #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes #likeforlikes

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan546) on

बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी अपने ग्लैमरस स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर काफी जानी जाती हैं. स्टार किड्स की चर्चा में भी सुहाना खान हमेशा आगे रहती हैं. सुहाना खान अमेरिका में पढ़ाई कर रही थीं, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से जारी लॉकडाउन के कारण वह मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं. सुहाना खान (Suhana Khan Photos) के बॉलीवुड करियर को लेकर खुद शाहरुख खान ने कहा था कि वह अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही फिल्मी दुनिया में कदम रख सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Look, Aryan Khan, Alia Chhiba, Suhana Khan With Brother And Cousin, Suhana Khan Glamorous Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com