विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2021

सुहाना खान ने ब्लैक ड्रेस में यूं दिये ग्लैमरस पोज, शाहरुख खान की बेटी की Photos हो रही हैं Viral

सुहाना खान (Suhana Khan) की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

सुहाना खान ने ब्लैक ड्रेस में यूं दिये ग्लैमरस पोज, शाहरुख खान की बेटी की Photos हो रही हैं Viral
सुहाना खान (Suhana Khan) की ग्लैमरस तस्वीरें हुईं वायरल
  • सुहाना खान की ग्लैमरस तस्वीरें खूब हो रही हैं वायरल
  • ब्लैक ड्रेस में दिखा शाहरुख खान की बेटी का जबरदस्त अंदाज
  • सुहाना खान ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की तस्वीरें
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने यूं तो अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं, दूसरी और उनकी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) भी अकसर अपने लुक्स और स्टाल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में सुहाना खान का ग्लैमरस स्टाइल देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर उनकी दोस्त और अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा भी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं.

सुहाना खान (Suhana Khan) ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. ब्लैक ड्रेस में सुहाना खान का लुक काफी कमाल का लग रहा है. नव्या नंदा ने उनकी तस्वीरों पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'ऊऊ....' वहीं, एक यूजर ने लिखा, "खूबसूरत लग रही हो मिस खान..." शाहरुख खान की बेटी की इस फोटो को अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सुहाना अपने स्टाइल को लेकर चर्चा में आ गई हों. इससे पहले भी उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसमें वह दोस्त संग बॉडीकॉन ड्रेस में पोज देती दिखाई दे रही थीं.

सुहाना खान (Suhana Khan) इन दिनों अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं. वह बीते साल कोरोना वायरस के कारण भारत आ गई थीं और लॉकडाउन में परिवार के साथ ही समय बिताया था. लेकिन जैसे-जैसे ही स्थिति पटरी पर आई, सुहाना खान न्यूयॉर्क वापस लौट गईं. सुहाना खान के एक्टिंग करियर की बात करें तो वह भी बॉलीवुड का हिस्सा बनना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कहना है कि वह पढ़ाई पूरी करने के बाद ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेंगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suhana Khan, Suhana Khan Photos, Shah Rukh Khan, Suhana Khan Pose In Black Dress, Suhana Khan Pose In Black Dress Photos Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com