तुषार हीरानंदानी के डायरेक्शन में बनी और राजकुमार राव, अलाया एफ, ज्योतिका और शरद केलकर जैसे एक्टर्स के साथ आई फिल्म श्रीकांत ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ रुपये की धीमी शुरुआत की. हालांकि श्रीकांत की संख्या कम है फिर भी मौजूदा बॉक्स ऑफिस हालात को देखते हुए वे ठीक हैं. जहां ज्यादातर फिल्में ना तो शुरुआत कर पाती हैं और ना ही लाइफटाइम अच्छी कमाई कर पाती हैं. पिछली बार किसी हिंदी फिल्म को थियेट्रिकल हिट का दर्जा हासिल हुआ था तो वह शैतान थी और तब से कुछ अच्छे प्लेयर रहे लेकिन किसी भी फिल्म ने हिट वाले काम नहीं किए.
श्रीकांत की शुरुआत
श्रीकांत की 2.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग 12वीं फेल, लापता लेडीज, मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर जैसी वर्ड ऑफ माउथ ड्रिवेन फिल्मों से बेहतर है और यह शुरुआत लंबे समय में बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है. ऐसा इसलिए क्योंकि पहला दिन इसके लिए बेस तैयार करता है. जहां 12वीं फेल ने एक करोड़ से ज्यादा की शुरुआत के बाद 57.50 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं लापता लेडीज़ ने 70 लाख रुपये की शुरुआत के साथ लगभग 18-19 करोड़ रुपये की कमाई की. मडगांव एक्सप्रेस और स्वातंत्र्य वीर सावरकर दोनों ने अपने शुरुआती दिन की संख्या से 20 गुना परफॉर्म किया श्रीकांत के लिए यही टार्गेट होगा. राजकुमार राव की फिल्म का असली वर्ड ऑफ माउथ मंडे (13 मई) को पता चलेगा कि यह कितना अच्छा परफॉर्म करती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स के साथ रिलीज हुई श्रीकांत
श्रीकांत कोई हाई बजट वाली फिल्म नहीं है और इसकी लागत कमोबेश नॉन थियेट्रिकल राइट्स से वसूल कर ली गई है. हालांकि हिट कहलाने के लिए इसे 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करनी होगी. श्रीकांत किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स के साथ रिलीज हुई और फिल्म ने काफी ठीक ठाक बिजनेस किया है. दोनों में से कोई भी फिल्म एक-दूसरे के बिजनेस में दखल नहीं कर रही है क्योंकि वे दर्शकों के एक अलग-अलग ग्रुप के लिए हैं.
Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं