विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2022

जब अमिताभ बच्चन के साथ खुदा गवाह में इन शर्तों पर काम करने को तैयार हुई थीं श्रीदेवी, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

साल 1992 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था खुदा गवाह. फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की जोड़ी को शानदार अंदाज में पेश किया गया और बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों का भव्य अवतार फिल्म में देखने को मिला.

जब अमिताभ बच्चन के साथ खुदा गवाह में इन शर्तों पर काम करने को तैयार हुई थीं श्रीदेवी, पढ़ें दिलचस्प किस्सा
श्रीदेवी का 'खुदा गवाह' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
नई दिल्ली:

साल 1992 में एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसका नाम था खुदा गवाह. फिल्म में अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की जोड़ी को शानदार अंदाज में पेश किया गया और बॉलीवुड के दो दिग्गज सितारों का भव्य अवतार फिल्म में देखने को मिला. फिल्म के गाने सुपरहिट रहे और ‘मैं तुझे कुबूल' गाने ने तो धूम ही मचाकर रख दी. अमिताभ और श्रीदेवी की केमेस्ट्री को जमकर पसंद किया गया. इस गाने में अमिताभ और श्रीदेवी के लुक भी काफी सराहा गया था. 1992 में रिलीज हुई ‘खुदा गवाह' को मुकुल एस. आनंद ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में अमिताभ बच्चन, श्रीदेवी के अलावा नागार्जुन, शिल्पा शिरोढकर, डैनी और किरण कुमार मुख्य किरदारों में नजर आए थे. 'तू मुझे कुबूल' सॉन्ग को कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज ने गाया जबकि इसका म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे.

‘खुदा गवाह' को लेकर एक बहुत ही मजेदार किस्सा है. बताया जाता है कि अमिताभ बच्चन की खुदा गवाह की कास्टिंग चल रही थी. अमिताभ बच्चन पूरी शिद्दत के साथ चाहते थे कि श्रीदेवी उनके साथ फिल्म में नजर आएं क्योंकि वह काम करने से पहले मना कर चुकी थीं. ऐसे में अमिताभ बच्चन ने उन्हें फिल्म के लिए हां करवाने के लिए बहुत ही प्यारी ट्रिक अपनाई. उन्होंने जहां श्रीदेवी शूटिंग कर रही थीं, वहां गुलाबों से भरा एक ट्रक भिजवा दिया. श्रीदेवी ने इसके बाद फिल्म के लिए हां कह दी लेकिन एक शर्त रखी कि फिल्म में वह मां और बेटी का डबल रोल खुद ही करेंगी. इस तरह वह खुदा गवाह का हिस्सा बनीं, लेकिन अपनी शर्तों पर. इस तरह इंकलाब और आखिरी रास्ता के बाद श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन एक बार फिर खुदा गवाह में साथ नजर आए थे. 

खुदा गवाह को बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कामयाबी मिली थी. फिल्म 1992 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप तीन फिल्मों में शामिल थी. यही नहीं, खुदा गवाह अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल है. फिल्म की शूटिंग को अफगानिस्तान में अंजाम दिया गया था. इस तरह फिल्म कई मायनों में अमिताभ और श्रीदेवी के लिए अहम फिल्म रही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood Gold, Amitabh Bachchan, Sridevi, Khuda Gawah, Bollywood, NDTV Bollywood Gold, Hindi Songs, Bollywood Songs, Khuda Gawah 1993 Full Movie Hd Download, Khuda Gawah Shooting Location, Khuda Gawah Mp3, Khuda Gawah Budget, Khuda Gawah Full Movie Online, Khuda Gawah Full Movie Hd 1080p Download, Khuda Gawah Movie Download, Tu Mujhe Kabool Me Tujhe Kabool Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com