क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो 2026 की मचअवेटेड फिल्मों में से एक थी. फिल्म का बजट 2400 करोड़ है, जिसने 7 दिनों में वर्ल्डवाइड 3500 करोड़ की कमाई हासिल की है. हालांकि बात की जाए तो अभी फिल्म हिट होने से दूर है क्योंकि क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म को 2400 करोड़ के बजट में दोगुना कलेक्शन करना होगा. लेकिन द ओडिसी से एक दिन पहले 16 जुलाई को साउथ की एक कम बजट की फिल्म आई, जिसने केवल दो हफ्तों में बजट की कमाई का दोगुना कलेक्शन हासिल कर लिया है, जिसके चलते यह फिल्म चर्चा में आ गई है. हम बात कर रहे हैं फिल्म वरवू की, जिसे सोशल मीडिया पर मिक्स रिव्यू मिले हैं.
वरवू का कलेक्शन
वरवू 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसने वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि भारत में नेट कलेक्शन 7.70 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि वर्ल्डवाइड नेट कलेक्शन 12.71 करोड़ बताया गया है. खास बात यह है कि फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनी है, जिसके चलते वरवू प्रॉफिट में चल रही है.
द ओडिसी का कलेक्शन
8 दिनों में द ओडिसी ने भारत में 90.30 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 107.72 करोड़ पहुंच गया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 3500 करोड़ है. खास बात यह है कि द ओडिसी के हीरो टॉम हॉलेंड की फिल्म स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे रिलीज हो रही है.
वरवू के बारे में
ओल्गा प्रोडक्शंस के बैनर तले नैसी रेजी द्वारा निर्मित वरवू की बात करें तो शाजी कैलास द्वारा निर्देशित, सैम सीएस द्वारा संगीतबद्ध फिल्म में जोजू जॉर्ज, अर्जुन अशोकन, मुरली गोपी, बैजू संतोष, बाबूराज, वाणी विश्वनाथ अहम किरदार में हैं.
ये भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव पर फूटा मलाइका अरोड़ा का गुस्सा, बेजुबान जानवर के साथ बुरे व्यवहार पर कहा- बहुत ही घटिया हरकत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं