बिग बॉस सीजन 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है. दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ की मौत होना बताया जा रहा है. सिद्धार्थ की मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है. किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि महज़ 40 साल की उम्र में ये चमकता सितारा हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया है. जैसे ही सिद्धार्थ के मौत की खबर सामने आई सोशल मीडिया पर भूचाल मच गया है. हर कोई अपने इस चहेते कलाकार के जाने से शॉक्ड है. सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनते ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ देश भर की नामी हस्तियां सिद्धार्थ को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं. इस बीच बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि सिद्धार्थ इतनी जल्दी हम सब को छोड़ कर चले गए.
Hard to believe he is no more, my heartfelt condolences go to his family ???? RIP my friend, u will be missed. pic.twitter.com/B9my98mrb7
— sonu sood (@SonuSood) September 2, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनू सूद ने सिद्धार्थ को दी श्रद्धांजलि, लिखा, बहुत याद आओगे
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से एक्टर सोनू सूद पूरी तरह स्तब्ध हैं. उन्हें भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम उम्र में एक ऐसा सितारा चला गया जिसने अभी बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ना शुरू ही किया था. सोनू सूद ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'विश्वास करना मुश्किल है कि सिद्धार्थ नहीं रहे, मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं, ईश्वर परिवार को ये दुख सहन करने की शक्ति दें 'Rest in Peace', बहुत याद आओगे सिद्धार्थ.
निशब्द है पूरी इंडस्ट्री
ये खबर मिलने के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं. सिर्फ सेलिब्रिटीज़ ही नहीं बल्कि सभी जानी-मानी हस्तियां इस खबर को सुनकर निशब्द हैं. टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री, क्रिकेटर्स हों या फिर मीडिया जगत के लोग, हर कोई सिद्धार्थ के निधन की खबर सुनकर हैरान है. सिद्धार्थ के निधन पर विंदु दारा सिंह, उनकी को स्टार और बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना भट्टाचार्य समेत कई सेलिब्रिटीज सकते में हैं. किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि एकदम फिट नजर आने वाले सिद्धार्थ शुक्ला को अचानक ऐसा क्या हो गया की इतनी कम उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ये रिमाइंडर है कि, जिंदगी कितनी नाजुक होती है. सिद्धार्थ के परिवार और रिश्तेदार को संवेदनाएं. ओम शांति. फिलहाल सिद्धार्थ की मौत की वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ये साफ हो पाएगा कि सिद्धार्थ की मौत आखिर कैसे हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं