विज्ञापन

गोविंदा को माफ करने को तैयार सुनीता, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त, छलका मेनोपॉज का दर्द

सुनीता आहूजा काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. पिछले कई महीनों से यह खबरें सामने आ रही हैं कि गोविंदा ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि दोनों के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई है कि तलाक की नौबत आ सकती है.

गोविंदा को माफ करने को तैयार सुनीता, लेकिन रखी ये बड़ी शर्त, छलका मेनोपॉज का दर्द
सुनीता आहूजा गोविंदा को माफ करने को तैयार

सुनीता आहूजा काफी दिनों से सुर्खियों में हैं. पिछले कई महीनों से यह खबरें सामने आ रही हैं कि गोविंदा ने अपनी पत्नी को धोखा दिया है. कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक कहा गया कि दोनों के रिश्ते में दरार इतनी बढ़ गई है कि तलाक की नौबत आ सकती है. सुनीता आहूजा ने आरोप लगाया कि गोविंदा का एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर था और वह उन्हें 'शुगर डैडी' की तरह इस्तेमाल कर रही थी. यह बयान सामने आने के बाद मामला और चर्चा में आ गया. हाल ही में सुनीता ने एक व्लॉग में कुछ पत्रकारों से बात की. उन्होंने इस मामले पर अपनी राय रखी. क्या कहा उन्होंने, आइए जानते हैं.

माफ करने को तैयार हैं सुनीता

हाल ही में अपने एक व्लॉग में सुनीता ने कुछ पत्रकारों को बुलाकर खुलकर बातचीत की. उन्होंने साफ कहा कि वह अब भी गोविंदा को माफ करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, "गोविंदा मेरा बचपन का प्यार है. अगर वह बदल जाएं और हमारी समझ के हिसाब से रहें, तो मैं उन्हें माफ कर दूंगी. मैं यह सब खबरें नहीं सुनना चाहती जो सामने आ रही हैं". सुनीता ने यह भी कहा कि वह इस समय मेनोपॉज से गुजर रही हैं. ऐसे समय में हर महिला को अपने पति और बच्चों के साथ की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि इस उम्र में स्ट्रेस झेलना आसान नहीं होता और उन्हें प्यार और सहारे की जरूरत है, स्ट्रेस की नहीं.

गोविंदा ने दिया आरोपों का जवाब

कुछ दिन पहले ANI को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने भी आरोपों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा, "मुझ पर आरोप कब नहीं लगे? जो आरोप लगा रही हैं, वह मेरा बचपन का प्यार है. प्यार के मामले में वह कभी सही नहीं रही. अब अगर किसी की सोच के हिसाब से कोई प्यार होता है, तो उसे बुढ़ापा कहा जाता है".

यह भी पढ़ें: उदयपुर में इस दिन होगी रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग? 3 दिन तक चलेंगे फंक्शन, यहां पढ़ें डिटेल्स

आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं. उनके दो बच्चे हैं, बेटा यशवर्धन अहूजा और बेटी टीना अहूजा. गौरतलब है कि पिछले साल ही सुनीता अहूजा ने गोविंदा के अफेयर की बात को स्वीकार किया था.
 



 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja, Govinda, Govinda And Sunita Ahuja, Sunita Ahuja Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com