विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, 257 परिवार को मिलेगा पक्का घर

पंजाब के मोगा में बाढ़ से कई परिवारों के कच्चे मकान ढह गए. बेघर हुए इन परिवारों के लिए सोनू सूद उम्मीद की किरण बनकर उभरे हैं.

पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए सोनू सूद, 257 परिवार को मिलेगा पक्का घर
बाढ़ पीड़ितों की मदद को आए सोनू सूद
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए पहले ही मशहूर हैं. अब एक बार फिर उनसे जुड़ी कुछ इसी तरह की खबर आई है. इस बार वो 180 परिवारों के लिए सहारा बने हैं. दरअसल सोनू सूद और उनकी बहन मोगा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद की सामाजिक पहल 'छत आपकी जिम्मेदारी हमारी' जरूरतमंद परिवारों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आए हैं. पंजाब इस वक्त गरीब बाढ़ की चपेट में है और इसके चलते जिन गरीब परिवारों के कच्चे मकान और टाइलों वाली छतों को नुकसान पहुंचा है, उन्हें इस मुहिम के तहत पक्का घर दिया जाएगा.

सोनू सूद कर रहे 257 परिवारों की मदद

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो 257 परिवारों के लिए घर बनाने के टार्गेट के साथ 180 परिवारों को नए घर सौंपे जा चुके हैं. बाकी बचे घरों का कन्सट्रक्शन वर्क तेजी से चल रहा है. घर सौंपे जाने के बाद सोनू सूद और मालविका सूद उन परिवारों से मिलने के लिए पहुंचे. उनकी तरफ से भावुक होकर बस यही बात सुनने को मिली कि उनके पास धन्यवाद देने के लिए शब्द भी कम पड़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई सालों से वे कच्चे मकानों, तिरपालों और कच्ची छतों के नीचे रहने को मजबूर थे. कई लोग आए और वादे करके चले गए लेकिन किसी ने उनकी परेशानी दूर नहीं की. ऐसे समय में सोनू सूद और मालविका सूद ने ना केवल उनका दर्द समझा बल्कि पक्की छत देकर उनकी जिंदगी में नई उम्मीद भी जगाई.

वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं सोनू सूद

फिल्मी फ्रंट पर बात करें तो सोनू सूद साल 2025 में फतेह में नजर आए थे. इस फिल्म वह लीड रोल में थे. इसके बाद वे तमिल फिल्म में मधा गजा राजा में कारुकुवेल विश्वनाथ के किरदार में नजर आए थे. फिलहाल उनकी किसी फिल्म को लेकर कोई अपडेट नहीं है.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 19 साल छोटी ऑनस्क्रीन मां, 16 साल पहले आई थी मुंबई, 41 साल की एक्ट्रेस ने याद किए संघर्ष भरे दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Malvika Sood, Punjab Floods, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com