विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2020

सोनू सूद के नाम पर शख्स कर रहा था धोखाधड़ी, एक्टर बोले- तुम जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाओगे

सोनू सूद (Sonu Sood) के नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक्टर ने हाल ही में इस संबंध में ट्वीट किया और उस शख्स को चेतावनी भी दे दी है.

सोनू सूद के नाम पर शख्स कर रहा था धोखाधड़ी, एक्टर बोले- तुम जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाओगे
सोनू सूद (Sonu Sood) का ट्वीट वायरल
नई दिल्ली:

सोनू सूद (Sonu Sood) लॉकडाउन से लेकर अनलॉक की प्रक्रिया में भी लगातार सुर्खियों में हैं. लोगों की मदद करने का सिलसिसा वो लगातार बरकरार रखे हुए हैं. हाल ही में सोनू सूद ने बिहार के एक किसान को एक भैंस खरीद कर दी थी और कहा था कि इतना एक्साइटेड वो अपनी पहली कार खरीदते समय भी नहीं हुए थे. लेकिन इन्हीं खबरों के बीच सोनू सूद (Sonu Sood) के नाम पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एक्टर ने हाल ही में इस संबंध में ट्वीट किया और उस शख्स को चेतावनी भी दे दी है.

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने यूं किया बॉलीवु़ड गरबा, Video 4 करोड़ के पार

सोनू सूद (Sonu Sood) ने इस संबंध में ट्वीट किया: "मासूम लोगों को धोखा देने के जुर्म में तुम जल्दी ही गिरफ्तार कर लिए जाओगे तो इससे पहले की बहुत देर हो जाए, सुधर जाओ." सोनू सूद ने इस तरह उस शख्स पर गुस्सा जाहिर किया है, जो उनके नाम का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी में लगा हुआ था. सोनू सूद के इस ट्वीट पर यूजर्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं. सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के बाद विदेशों में फंसे भारतीयों की भी मदद की है. एक्टर के इस सराहनीय काम की हर कोई तारीफ कर रहा है.

सूरज पंचोली ने पोस्ट डिलीट कर छोड़ा इंस्टाग्राम, बोले- अब उस दिन मिलूंगा जब...

बता दें कि सोनू सूद (Sonu Sood) ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्‍म 'शहीदे-ए-आजम' से की थी, जिसमें उन्‍होंने भगत सिंह का किरदार निभाया था. इसके बाद उन्‍होंने कई छोटी बड़ी फिल्‍मों और अन्‍य भाषाओं की फिल्‍मों में भी काम किया जिसमें तमिल, तेलगु भी शामिल है. सोनू सूद को शहीदे-ए-आजम, युवा, चंद्रमुखी, आशिक बनाया आपने, जोधा अकबर, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी, अरूंधति, दबंग, बुड्ढा होगा तेरा बाप, शूटआऊट एट वडाला, रमैया वस्तावैयया, आर राजकुमार, इंटरटेनमेंट, हैप्‍पी न्‍यू ईयर, गब्‍बर इज बैक, दबंग 3 आदि फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Sood, Sonu Sood Tweet, Sonu Sood Angry, Sonu Sood Tweet On Fraud, Man Cheated People On Sonu Sood Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com