- 'सोन चिड़िया' हुई रिलीज
- सुशांत-भूमि की शानदार जोड़ी
- पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
SonChiriya Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की फिल्म 'सोनचिड़िया' (Sonchiriya) शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है. इस फिल्म में दोनों स्टार्स के अलावा दिग्गज कलाकार मनोज वाजपेयी, आशुतोष राणा व रणवीर शौरी भी धमाल मचाने को तैयार हैं. जबरदस्त स्टार कास्ट के साथ डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने कहानी में कई ट्विस्ट दिखलाए. फिलहाल फर्स्ट डे कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को टक्कर देने के लिए कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Senon) की फिल्म 'लुका छिपी' भी रिलीज हुई है. लेकिन फिर भी डकैतों पर बनी फिल्म 'सोनचिड़िया' में कुछ अलग हटके कहानी देखने को मिलेगी. दर्शकों के बीच इस बात को लेकर काफी एक्साइटमेंट है.
आमिर ने शाहरुख के गिफ्ट को पांच साल तक हाथ नहीं लगाया था, वजह खुद बताई
एक अनुमान के अनुसार 'सोनचिड़िया (Sonchiriya)' फिल्म पहले दिन करीब 5 से 7 करोड़ रुपए कमा सकती है. इस फिल्म का ट्रेलर काफी हिट हुआ था. 'सोनचिड़िया (Sonchiriya)' फिल्म की टैगलाइन बहुत ही दिलचस्प हैः बैरी बेईमान, बागी सावधान! फिल्म में मान सिंह गैंग की कहानी दिखाई गई है और मनोज वाजपेयी जोरदार डायलॉग बोलते भी नजर आ रहे हैं. अभिषेक चौबे निर्देशित 'सोन चिड़िया'में धमाकेदार एक्शन की भरमार होगी. फिल्म डकैतों के शानदार गौरव की झलक देखने मिलेगी. मध्यप्रदेश के बीहड़ों में फिल्माई गयी, 'सोनचिड़िया' शानदार कलाका्रों की टोली के साथ एक दिलचस्प कहानी दर्शकों के सामने पेश होगी. जिसका इशारा फिल्म के ट्रेलर से ही मिल जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें ट्रेलर-
Luka Chuppi Movie Review: कार्तिक आर्यन-कृति सेनन की हंसी-ठहाकों भरी 'लुका छुपी'
'उड़ता पंजाब' और 'इश्किया' जैसी कहानी के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर चुके निर्देशक अभिषेक चौबे 'सोनचिड़िया' के साथ चंबल की कहानी पेश करने के लिए तैयार हैं. फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला हैं. 'सोनचिड़िया' से उम्मीद की जा रही है कि डकैतों को लेकर जबरदस्त फिल्म होगी. वैसे भी सुशांत सिंह राजपूत अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाते हैं तो भूमि पेडनेकर देसी रोल बहुत ही सधे हुए ढंग से करती हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं