विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2023

'शोले' के 'ठाकुर' से हुई सोनम कपूर के लुक की तुलना, सोशल मीडिया यूजर्स ने एक्ट्रेस की तस्वीरों पर दिया ये रिएक्शन

Bollywood Celebs हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बने थे, जिसमें सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर फैंस मजाक उड़ाते दिख रहे हैं.

सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के लुक्स ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली:

सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, करण जौहर, टाइगर श्रॉफ और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनते नजर आए. इस दौरान वाइट का फैशन सेलेब्स के बीच काफी कॉमन नजर आया. वहीं सोनम कपूर और शिल्पा शेट्टी के लुक ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. फैंस एक्ट्रेसेस के इन लुक्स के कायल हो गए हैं, जिसके चलते फैंस कमेंट में रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

सोनम कपूर के लुक की हो रही चर्चा

सोनम का इवेंट में लुक काफी खूबसूरत लग रहा था. सोनम ने क्रीम रंग की अनारकली पहन रखी थी, जिसमें उनकी डेस के किनारे पर चांदी की गोटा पट्टी थी. इसके साथ उन्होंने ब्लैक जैकेट के साथ अपने लुक को पूरा किया, जिस पर सिल्वर एम्ब्रॉयडरी की हुई थी. प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन की गई, 27 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने लुक को खूबसूरत मेकअप के साथ कम्पलीट किया था. हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को उनका ये लुक खासा पसंद नहीं आया है. उन्होंने एक्ट्रेस के लुक की तुलना शोले फिल्म के ठाकुर से कर दी है. वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस को स्मोकी आई मेकअप को सही से करने की सलाह दे दी है. 

दूसरी ओर, फैशन के लिए फेमस सोनम कपूर ने इवेंट में एक सफेद गाउन के साथ कैरी किया, जिसके साथ काले रंग वाला हैवी कढ़ाईदार केप कैरी किया है. वहीं एक्ट्रेस ने बालों को टाइट बन में बांध दिया था. इस लुक को देखकर जहां कई लोगों ने उनके लुक की तुलना शोले के ठाकुर से की. हालांकि एक्ट्रेस के फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, "सुपर आउटफिट... मुझे नहीं पता कि कमेंट सेक्शन उनके स्टाइल के बारे में क्यों नेगेटिव तरीके से बात कर रहे है.. उनका फैशन हमेशा इंटरनेशनल लेवल का होता है."

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा आखिरी बार अभिमन्यु दासानी के साथ निकम्मा में नजर आईं थीं. वहीं जल्द ही वह रोहित शेट्टी के साथ इंडियन पुलिस का हिस्सा बनती दिखेंगी. एक्ट्रेस के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonam Kapoor, Shilpa Shetty, Karan Johar, Tiger Shroff, Sonam Kapoor Looks, Shilpa Shetty Looks, Shilpa Shetty Saree, Shilpa Sonam Look, Bollywood, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Bollywood,  , Sonam Kapoor Look, Sonam Kapoor Look Sholey Look, Sholey, Thakur From Sholey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com