विज्ञापन
This Article is From May 30, 2022

बाप और बेटे ने गोविंदा के गाने पर किया तड़कता भड़कता डांस, फैंस की नजरें मम्मी पर टिकी रह गईं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें बाप और बेटे की जोड़ी समंदर किनारे शानदार डांस कर रही है. फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया है और इस वीडियो पर 54 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.

बाप और बेटे ने गोविंदा के गाने पर किया तड़कता भड़कता डांस, फैंस की नजरें मम्मी पर टिकी रह गईं
बाप और बेटे का वायरल डांस वीडियो
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक क्यूट सी फैमिली डांस करती दिख रही हैं. यह फैमिली  बॉलीवुड के गाने पर डांस करती दिख रही है. बेटा और बाप के स्टेप्स काफी मैच कर रहे हैं, मम्मी भी उन्हें खूब साथ दे रही हैं. बाप और बेटा समंदर किनारे ‘तु जो हंस हंस के' गाने पर समंदर किनारे मस्ती में डांस करते दिख रहे हैं. लोग जहां तहां खड़े होकर इन्हें डांस करते देख रहे हैं और काफी एंजॉय कर रहे हैं. 

यह गाना गोविंदा और आरती छाबड़िया पर फिल्माया गया था और अपने समय का यह हिट गाना था. इस वीडियो को तन्नो की दुनिया इंस्टा पेज से  शेयर किया गया है.  इस डांस वीडियो पर 54 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. फैंस ने इनके वीडियो को काफी पसंद किया है. एक यूजर ने लिखा है, बाप बेटे की जोड़ी शानदार. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, आप लोग कमाल के हैं. लुक और डांस दोनों कमाल की है. 

बता दें कि बेटे का नाम जिदान शाहिद है और जिदान ने अपने पापा के साथ कई सारे वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किए हैं. ये फैमिली बॉलीवुड गानों पर डांस वीडियो बनाती है औऱ इनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है. 
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dance Video, Dance Video Viral, Dad Son Dance Video, Govinda, Govinda Dance Songs, Govinda Dance On Stage, Govinda Dance Video, Govinda Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com