क्योंकि सास भी कभी बहू थी के फैन्स के पास दोबारा जश्न मनाने की एक ठोस वजह है! एकता कपूर इस महा पॉपुलर टेलीविजन शो को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए वह इसकी असल जोड़ी अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के साथ इसे रिवाइव करने की प्लानिंग कर रही हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक शो को एक लिमिटेड सीरीज के तौर पर डेवलप किया जा रहा है और काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. एकता और उनकी टीम डिटेल्स को सीक्रेट रखने के लिए बहुत ज्यादा अलर्ट रह ही है.
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पूर्व महिला और बाल विकास मंत्री, स्मृति ईरानी अपने यादगार और हिट किरदार को फिर से निभाने के लिए एक्टिवली काम कर रही हैं. कथित तौर पर शो की शुरुआत उसी कभी ना भुलाए जा सकते वाले सीन से होगी, जिसमें तुलसी परिवार को इंट्रोड्यूस कराती है, जिसे इसके ओरिजनल सेट पर फिल्माया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी माना जाता है कि अमर उपाध्याय का चल रहे शो डोरी से जल्दी बाहर निकलना काफी हद तक क्योंकि सास भी कभी बहू थी के रिवाइवल में शामिल होने के उनके फैसले से इंस्पायर्ड था. इस खबर ने हवा में पुरानी यादें ताजा कर दीं और शो के बारे में फैन्स को एक्साइटेड कर दिया. टीवी क्वीन जून 2025 में शो के बारे में ऑफीशियल अनाउंसमेंट करने की प्लानिंग बना रही है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी का प्रीमियर 2000 में हुआ था और यह आठ साल तक सक्सेसफुली चला. यह शो गुजरात की बैकड्रॉप पर बेस्ड था. कहानी तुलसी की है, जो एक आइडल बहू है, जो एक अमीर बिजनेसमैन के पोते मिहीर विरानी से शादी करती है और साथ में अपने सफर की चुनौतियों का सामना करती है. यह वह शो था जिसने स्मृति ईरानी को रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई और उन्हें घर-घर में जाना जाने लगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं