Sky Force Movie Review In Hindi: संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर निर्देशित ‘स्काई फोर्स' में एक्टर अक्षय कुमार, निमरत कौर, वीर पहाड़िया, सारा अली खान के साथ शरद केलकर, मोहित चौहान और मनीष चौधरी भी मुख्य भूमिका में हैं. एक्शन ड्रामा फिल्म की कहानी 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के हमले पर आधारित है, जो भारत की पहली एयर स्ट्राइक थी. आज यानी 24 जनवरी को रिलीज हुई स्काई फोर्स फिल्म का रिव्यू पढ़ें हिंदी में...
स्काई फोर्स की कहानी भारत और पाकिस्तान के 1965 में हुए युद्ध पर आधारित है जिसमें एक स्क्वाड्रन लीडर लापता हो गए थे. ये स्क्वाड्रन लीडर एबी देवैया थे जिनका किरदार परदे पर वीर पहाडिया ने निभाया है. फिल्म की शुरुआत फ्लैशबैक से होती है और शुरुआत में 1971 की जंग आती है. कहानी के केंद्र में शहीद एबी देवैया हैं, लेकिन फिल्म में उनकी कहानी बहुत ही कम देखने को मिलती है. वायु सेना के एक नायक और उसकी जिंदगी को बहुत कम स्पेस मिलता है. जबकि ये फिल्म उसी पर बेस्ड है. यही बात अटकती भी है. कुछ सीन को छोड़ दिया जाए तो देशभक्ति के रंग में रंगी ये फिल्म रोंगटे खड़े करने का काम नहीं करती है. फिर डायरेक्टर का फोकस अक्षय कुमार के जरिये ही कहानी को आगे बढ़ाना रहा है. बेशक देवैया की कहानी में ओपी तनेजा अहम हैं, लेकिन फिल्म में अगर थोड़ा देवैया की कहानी ज्यादा होती और अक्षय की कम तो यह फिल्म मारक हो सकती थी.
एक्टिंग के मोर्चे पर वीर पहाड़िया ने ठीक-ठाक काम किया है. फिर एयरफोर्स की पर बनी फिल्मों में फाइट के दौरान एक्सप्रेशन या एक्टिंग का ज्यादा मौका होता नहीं है. अक्षय कुमार हर फ्रेम में एक जैसे हैं. फिर वो चाहे 1965 का हो या फिर 1980 के दशक का. उनके लंबे लंबे डायलॉग भी असरदार नहीं रहते हैं. अक्षय असर जमाने में चूके हैं. सारा अली खान और निमरत कौर के रोल बहुत ही मामूली हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देशभक्ति पर आधारित फिल्में देखने के शौकीन इस फिल्म को एक बार जरूर देख सकते हैं. एबी देवैया की इंस्पिरेशनल कहानी के एक अंश को भी इसमें देखा जा सकता है. देशभक्ति से जुड़ा अगर कुछ नया और बहुत ही गहरा देखने का इरादा रखते हैं तो स्काई फोर्स खरी नहीं उतरेगी.
डायरेक्टर: संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर
कलाकार: अक्षय कुमार, निमरत कौर, वीर पहाड़िया, सारा अली खान और शरद केलकर
रेटिंग: 2/5 स्टार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं