प्राइम वीडियो ने फिल्म स्काई फोर्स के खास वैश्विक स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की. इस रोमांच से भरी एक्शन-ड्रामा फिल्म को संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म को दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे और अमर कौशिक ने बनाया है, जो मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले तैयार हुई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया मुख्य किरदारों में हैं, वहीं निम्रत कौर और सारा अली खान भी अहम रोल में दीं. स्काई फोर्स 21 मार्च से भारत और 240 से ज्यादा देशों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
स्काई फोर्स एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है, जो भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई पहली और सबसे खतरनाक एयर स्ट्राइक की कहानी दिखाती है. यह फिल्म एक बहादुर हीरो की जर्नी बताती है, जो एक मिशन के दौरान गायब हो जाता है. उसका दोस्त सच का पता लगाने की कोशिश करता है. फिल्म में शानदार हवाई एक्शन, गहरी दोस्ती और भावनाओं का मिक्स है, जो साहस और देशभक्ति को सम्मान देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फिल्म में एयरफोर्स पायलट 'कुमार ओम आहूजा' का रोल निभाने वाले अक्षय कुमार ने कहा, “स्काई फोर्स मेरे लिए बहुत खास फिल्म है. इसमें सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि भावनाएं, देशभक्ति और बलिदान की कहानी भी है. इस फिल्म का हिस्सा बनकर मुझे गर्व हुआ. इस रोल को करना मेरे लिए सम्मान की बात थी. पूरी टीम के साथ काम करना शानदार रहा और दर्शकों का प्यार मेरे लिए यादगार है. अब यह फिल्म प्राइम वीडियो पर आएगी, तो मुझे खुशी है कि दुनियाभर के लोग इसे देख पाएंगे.”
फिल्म से डेब्यू कर रहे वीर पहाड़िया ने कहा, “स्काई फोर्स का हिस्सा बनना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. इस दौरान मैंने कई भावनाएं महसूस कीं, जिन्हें शब्दों में बताना मुश्किल है. अक्षय सर और पूरी टीम के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का बड़ा मौका था. इस फिल्म ने मुझे बेहतर इंसान और कलाकार बनाया. मेरी पहली फिल्म हमेशा खास रहेगी. अब स्काई फोर्स प्राइम वीडियो पर आएगी, तो मैं बहुत उत्साहित हूं कि ज्यादा लोग इस कहानी को देख सकेंगे.” स्काई फोर्स 21 मार्च 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं