विज्ञापन

'तुम्ही हो बंधु' के नए रीक्रिएशन से खुश हैं सिंगर कविता सेठ, कहा- पुराने गाने की लाइफ लाइन और बढ़ गई

सिंगर कविता सेठ ने गाना 'तुम्ही हो बंधु' के नए रीक्रिएशन पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि ऐसा करने से गानों की लाइफलाइन आगे बढ़ जाती है. लोग 14 साल से इस गाने को पसंद कर रहे और इंजॉय कर रहे हैं.

'तुम्ही हो बंधु' के नए रीक्रिएशन से खुश हैं सिंगर कविता सेठ, कहा- पुराने गाने की लाइफ लाइन और बढ़ गई
कॉकटेल 2 का सॉन्ग

कॉकटेल 2 बीते दिनों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. आधुनिक रिश्तों पर आधारित इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं. लेकिन इन एक्टर्स के फैंस फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा फिल्म के गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. फिल्म की कहानी में आपको दोस्ती, हंसी-मजाक और रिश्तो में उलझनें नजर आती हैं. फिल्म में इटली की काफी इतनी सुंदर लोकेशंस दिखाई गई हैं, जिनको फिल्म में देखने के बाद दर्शक इटली छुट्टी मनाने का मन बनाएगा. इस फिल्म की शूटिंग साल 2025 में शुरू हुई, वहीं इसी साल 2026 जनवरी में खत्म हो गई. फिल्म की शूटिंग दिल्ली और गुरुग्राम में भी की गई है. हाल ही में गाना 'तुम्ही हो बंधु' की सिंगर कविता सेठ (Kavita Seth) ने इस गाने के नए रीक्रिएशन को लेकर अपनी राय रखी है. आखिर उन्होंने क्या कहा है, आपको बताते हैं.

गाने को रीक्रिएट

कविता सेठ ने कहा कि जब पुराने गानों का रिमेक बनता है तो मुझे काफी अच्छा लगता है, क्योंकि उन गानों की लाइफ लाइन आगे बढ़ जाती है. जिन गानों को लोग सुनना बंद कर देते हैं, जब कोई सिंगर नए तरीके से पुराने गाने को रीक्रिएट करता है तो लोग उसको सुनते हैं. मुझे लगता है कि इसका इम्पैक्ट होता है. जितने बॉलीवुड के वर्ल्डवाइड शोज होते हैं, उसमें 60 के दशक के गाने ही गाए जाते हैं. उन पुराने गानों को एक नए तरीके से रीक्रिएट किया जाता है. मैं बस इतना कहूंगी कि सब की अपनी अपनी एप्रोच होती है, अगर कोई गाना भी रीक्रिएट होता है तो वह लंबे समय तक जिंदा रहता है. फिल्म कॉकटेल 2 में गाना 'तुम्ही हो बंधु' को रीक्रिएट किया गया है. उसको लेकर मैं बहुत खुश हूं और जो साल 2012 में कॉकटेल में 'तुम्ही हो बंधु' गाया था, उसका साउंड अलग था, तब से लेकर आज तक उस गाने की लाइफ लाइन बढ़ गयी है. 14 साल से लोग उस गाने को हर दिन सुनते हैं, पार्टीज और शादियों में गाना बजता है, हर जगह लोग गाने पर परफॉर्म करते हैं. एक समय में पुराने गाने की लाइफ लाइन ज्यादा नहीं होती थी. 'तुम्ही हो बंधू' को एक नए तरीके से रीक्रिएट किया है. यह आज के समय को देखते हुए किया गया. चाहे मेरा गाना हो, चाहे किसी का हो, उसे क्रिएट करना मुझे काफी पसंद है. बस उस गाने में रूह होनी चाहिए. मुझे कभी भी रीक्रिएशन बुरा नहीं लगा. मुझे ऐसा लगता है कि इस गाने को पुराने गाने से ज्यादा लोग पसंद कर रहे हैं. फैंस इस गाने पर रील बना रहे हैं. लोग मेरे सोशल मीडिया पर मैसेज भेज रहे हैं. जब कोई मेकअप कर रहा है, या कुछ भी एक्टिविटी कर रहा है, तब भी यह गाना बज रहा है. यह गाना फिर से रिवाइव हुआ है, इस गाने की लाइफलाइन और ज्यादा बढ़ जाएगी.

साल 2012 में आया गाना

गाना 'तुम्ही हो बंधु' साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का है. यह गाना काफी लोकप्रिय है. जब यह गाना उस समय रिलीज हुआ था, तब यूथ की पहली पसंद बन चुका था. इस गाने में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी नजर आए हैं. इस गाने को कविता सेठ और नीरज श्रीधर ने अपनी आवाज दी है. बता दें, इस गाने पर एक लोकप्रिय सीरियल भी बन चुका है, जो कि साल 2015 में दर्शकों के बीच में आया था. इस गाने में सैफ, दीपिका, डायना मस्ती करते हुए नजर आए थे और फिल्म भी बॉक्स ऑफिस सफल रही थी. यह भी कहा जाता है कि इस फिल्म की वजह से दर्शक सिनेमाघरों में फिल्म को देखने के लिए आए. पुराने गानों के रीक्रिएट को लेकर काफी बॉलीवुड सिंगर्स अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और अपनी राय रख चुके हैं.

यह भी पढ़ें- एक्टर से सिंगर बने अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू द जंगल' का गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा' को दिया आवाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News,  Entertainment, Kavita Seth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com