विज्ञापन

एक्टर से सिंगर बने अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ को दिया आवाज

अक्षय कुमार ने अपने हालिया रिलीज गाने में अपनी  आवाज दी है. उन्होंने फरहाद भीवंडीवाला, रुबाई और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस के साथ अपनी आवाज दी है.

एक्टर से सिंगर बने अक्षय कुमार, ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना ‘तेरा पैसा मेरा पैसा’ को दिया आवाज
एक्टर से सिंगर बने अक्षय कुमार
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार ने अपने हालिया रिलीज गाने में अपनी  आवाज दी है. उन्होंने फरहाद भीवंडीवाला, रुबाई और संगीतकार विक्रम मोंट्रोस के साथ गाना गाया है. अक्षय ने पहले भी कुछ प्रोजेक्ट्स में  गाया है, लेकिन यह गीत उनके लिए खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने इस ऊर्जावान और मस्तीभरे गाने में नई ताजगी और उत्साह भर दिया है. इस नए गाने का भव्य अनावरण हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया, जिसमें निर्देशक अहमद खान के साथ अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, फ़रीदा जलाल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज़, राजपाल यादव, कीकू शारदा और अन्य कलाकार उपस्थित थे. कार्यक्रम में निर्माता फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला और राकेश डांग भी मौजूद रहे.  गाने  के विमोचन के बाद इसी गीत का एक आकर्षक कराओके संस्करण मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, बांग्ला और तमिल भाषाओं में प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को झूमने और साथ गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया.

एक भव्य पार्टी सॉन्ग के रूप में तैयार किया गया 'तेरा पैसा मेरा पैसा' फिल्म की विशाल कलाकार मंडली के कई सदस्यों को एक साथ प्रस्तुत करता है. यह गाना आकर्षक दृश्यों, मज़ेदार संवादों और उस सहज मनोरंजक ऊर्जा से भरपूर है, जो 'वेलकम' सीरीज की पहचान रही है. जिन लोगों ने यह गीत देखा है, उनका कहना है कि इसमें वही शरारती और मनोरंजक अंदाज़ है जिसने 'पैसा पैसा' जैसे गीतों को दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया था.

यह भी पढ़ें- 18 साल की उम्र में रुहानिका धवन ने खरीदी पहली कार Mercedes Benz, 'ये हैं मोहब्बतें' की रूही पर इशी मां ने यूं लुटाया प्यार

संगीतकार विक्रम मोंट्रोस का कहना है कि उनका उद्देश्य ऐसा गीत तैयार करना था जो पहली ही धुन से लोगों का मनोरंजन करे. उन्होंने कहा,"‘तेरा पैसा मेरा पैसा' को कभी भी एक जटिल गीत के रूप में नहीं सोचा गया था. यह एक पार्टी चार्टबस्टर गीत है. हम ऐसा गीत बनाना चाहते थे जिसका आनंद लोग तुरंत उठा सकें. अक्षय सर का गायक के रूप में हमारे साथ जुड़ना इस गीत को और भी मज़ेदार बना गया क्योंकि उन्होंने रिकॉर्डिंग के दौरान अपनी अलग पहचान और सहजता का रंग इसमें घोल दिया. इस गीत का मूड पूरी तरह चंचल और मनोरंजक है, जो संगीत और पर्दे पर दोनों जगह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है."

मेघा बाली द्वारा लिखे गए इस गीत का संगीत, निर्माण और संयोजन विक्रम मोंट्रोस ने किया है. उन्होंने इस गीत में गायन भी किया है. गीत में फ़रहाद भीवंडीवाला और रुबाई ने भी अपनी आवाज़ दी है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज़, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फ़रीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफ़ताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेन्द्र काला, फ़िरोज़ खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली सहित कई कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- करिश्मा कपूर की फिल्म में शाहिद कपूर थे बैकग्राउंड डांसर, इस गलती पर भड़क गई थी लोलो, सबके सामने लगा दी थी एक्टर की क्लास 

अहमद खान द्वारा निर्देशित इस मनोरंजक फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को ए.ए. नाडियाडवाला, केप ऑफ गुड फिल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फिल्म्स तथा राकेश डांग के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. यह फिल्म बेस इंडस्ट्रीज़ ग्रुप प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित है. इसके निर्माता राकेश डांग और वेदांत विकास बाली हैं, जबकि फ़िरोज़ ए. नाडियाडवाला भी इसके निर्माता हैं. यह फिल्म 26 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Upcomig Film, Akshay Kumar Upcoming Comedy Movie, Akshay Kumar Upcoming Film Poster, Welcome To The Jungle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com