- रणवीर सिंह की 'सिंबा' लगातार मचा रही है धमाल
- फिल्म ने 4 दिन में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
- रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं
Simmba Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड के सबसे एनर्जेटिक हीरो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने चार दिन में ही 100 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है. फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने इस बात की जानकारी दी है. नए साल के मौके पर इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सिंबा' (Simmba) ने सोमवार को करीब 21 करोड़ की कमाई कर डाली है. फिल्म 'सिंबा' को देशभर में लोग खूब पसंद कर रहे हैं. बहुत कम ही ऐसा मौका आता है जब कोई फिल्म सोमवार को 20 करोड़ तक की कमाई करती है. लेकिन दर्शकों के ऊपर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म का जादू इस कदर छाया हुआ है कि इस फिल्म ने सोमवार को भी 21 करोड़ की कमाई कर ली. कुल मिलाकर इस फिल्म ने करीब 117 करोड़ की कमाई कर ली है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
#Simmba crossed ₹ 100 Cr Nett mark at the Domestic Box office yesterday..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 2, 2019
4th ₹ 100 Cr movie for @RanveerOfficial
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) इस साल की 8वीं ऐसी फिल्म बन गई जिसने सोमवार को 20 करोड़ से ऊपर की कमाई की है. फिल्म 'सिंबा' को सुपरहिट का दर्जा भी मिल गया है. रविवार को भी फिल्म ने करीब 31 करोड़ रुपये की कमाई की थी. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) ने चार दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था. इससे पता चलता है कि लोग इस फिल्म को कितना पसंद कर रहे हैं. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने इस फिल्म के जरिए उन्होंने अपने ऊपर सक्सेसफुल एक्टर का ठप्पा भी लगवा लिया. रणवीर सिंह की यह साल की दूसरी फिल्म है, जो सुपरहिट साबित हुई दिख रही है.
'दीपिका पादुकोण डोसा' मेन्यू में आया नजर तो रणवीर सिंह बोले- 'मैं तो ये खा चुका हूं...'
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'सिंबा' चौथी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन का भी कैमियो रोल है, जिसमें वह 'सिंघम' का किरदार निभाते हुए नजर आए. फिल्म में सरप्राइज एलिमेंट होने की वजह से दर्शकों को क्लाइमेक्स ज्यादा पसंद भी आई. रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के डायरेक्शन वाली रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की 'सिम्बा (Simmba)' का बजट लगभग 80 करोड़ रु. बताया जा रहा है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं