सलमान खान की रिलीज हुई नई फिल्म सिकंदर की फैंस जम कर आलोचना कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरगोदास ने किया है. मुरगोदास की यूएसपी ये रही है कि वे अक्सर सोशल मैसेज के साथ एक्शन और थ्रिल लेकर आते हैं. ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 2 दिनों में 56 करोड़ की कमाई कर चुकी है, लेकिन फिल्म को कड़ी आलोचना का सामना भी करना पड़ रहा है. आपके बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर ए.आर मुरगोदास ने 5 सुपरहिट फिल्में बनाई, जिसमें 3 फिल्मों का हिंदी रीमेक बन चुका है. यहां हम आपको मुरगोदास की इन सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं.
धीना (2001)
ए.आर मुरगोदास ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू धीना से किया था, जो 2001 में रिलीज हुई थी. इसमें अजीत कुमार और लैला मुख्य भूमिका में नजर आए थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रमना (2002)
धीना के बाद उनकी फिल्म रमना भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इस फिल्म ने तमिलनाडु स्टेट फिल्म अवार्ड्स समेत कई और अवार्ड्स भी अपने नाम किए थे.
गजनी (2005)
साल 2005 में मुरगोदास ने गजनी बनाई, जिसमें तमिल फिल्मों के सुपस्टार सुरिया ने काम किया था. फिल्म तमिल में ब्लाक्बस्टर रही थी. यह फिल्म मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म मिमेन्टो से इंस्पायर्ड थी. 2008 में आमिर खान और आसीन खान के साथ उन्होंने गजनी का हिन्दी रीमेक किया. यह फिल्म भारत की पहली 100 करोड़ करने वाली फिल्म बनी थी.
स्टालिन (2006)
साल 2006 में मुरगोदास ने तेलेगु सिनेमा के सूपस्टार चिरंजीवी के साथ स्टालिन बनाई थी, जिसका 2014 में रीमेक किया गया. इस रीमेक में सलमान खान और तब्बू ने काम किया था. यह फिल्म सोशल अवेयरनेस फैलाने में सक्षम रही थी.
हॉलिडे (2014)
सुपरहिट की लिस्ट में तीसरा नाम आता है 2014 में आई फिल्म हॉलिडे का, जिसमें अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा ने काम किया था. यह थलपति विजय और काजल अग्रवाल की 2012 में आई फिल्म थुपपक्की का रीमेक थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं