बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द अभिनेत्री कियारा आडवाणी से शादी करने वाली हैं. इन दोनों की शादी लंबे समय से चर्चा में हैं. हालांकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, दोनों ही अपनी शादी के बारे में मीडिया से बात करते हुए बचते रहते हैं. लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधेंगे. अब कपल की शादी से पहले सूर्यगढ़ पैलेस की पहली तस्वीर और वीडियो सामने आया है.
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर Voompla ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सूर्यगढ़ पैलेस का वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं. वीडियो में नजर आ रहा यह पैलेस देखने में बेहाद शाही है. फोटोग्राफर ने वीडियो के जरिए बताया है कि सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं. सूर्यगढ़ पैलेस अपनी शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है. यह राजस्थान के खूबसूरत होटलों और पैलेस में से एक है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे. बताया जा रहा है कि 5 फरवरी को कपल की संगीत सेरेमनी होगी और 6 को फेरे के बाद 7 को रिसेप्शन होगा. सिद्धार्थ और कियारा की शादी का जश्न 3 दिनों तक चलेगा.सेलिब्रेशन के दौरान मेहमानों को राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि शादी में कठपुतली और मांगनियार कलाकारों को परफॉरमेंस के लिए बुलाया जा रहा है. वहीं खाने की बात की जाए तो शादी में कॉन्टिनेंटल और इंडियन कुजिन के साथ-साथ बाजरे की रोटी, बाजरे का सोया जैसे राजस्थानी डिशेज शामिल होंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं