विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2023

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में आया शाहरुख खान का ये खास कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में अब चंद दिन बचे हैं. यह दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. इन दिनों की शादी की चर्चा भी काफी समय से बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में आया शाहरुख खान का ये खास कनेक्शन, पढ़ें पूरी खबर
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में होंगे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नई दिल्ली:

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में अब चंद दिन बचे हैं. यह दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. इन दिनों की शादी की चर्चा भी काफी समय से बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं. ऐसे में पूरे पैलेस में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अब खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड की सिक्योरिटी सूर्यगढ़ पैलेस में मौजूद रहेगी. 

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन को शादी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के लिए 3 फरवरी से शादी के लिए मेहमानों का आना शुरू हो जाएगा. इस कपल ने मेहमानों की मजेदार गतिविधियों के लिए एक डेजर्ट सफारी टूर और फूड स्टॉल की व्यवस्था की है. उन्होंने जैसलमेर आने वाले मेहमानों के लिए खास गिफ्ट के रूप में एक स्पा वाउचर भी शामिल किया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे. शादी का जश्न 4 फरवरी को मेहंदी और 5 फरवरी को संगीत सेरेमनी शुरू होगी और वह दोनों 6 फरवरी को सात फेरे लेंगे.राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बंधन में बंधेंगे. यह पैलेस देखने में बेहद शाही है. सूर्यगढ़ पैलेस में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Sidharth Malhotra, Kiara Advani Sidharth Malhotra Wedding, Suryagarh Palace, Suryagarh Hotel Jaisalmer, Suryagarh Palace Jaisalmer, SRK Ex Bodyguard, Shah Rukh Khan Ex Bodyguard, Kiara Sidharth Wedding Details
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com