हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्माता-निर्देशक श्याम बेनेगल अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. वह बॉलीवुड के बड़े और मशहूर फिल्मकारों में से एक थे. श्याम बेनेगल की फिल्मों से कई कलाकारों को अलग पहचान मिली थी. वह पर्दे पर अलग तरह की फिल्में दिखाने के लिए जाने जाते थे. श्याम बेनेगल का जन्म हैदराबाद में साल 1934 में हुआ था. घर में फिल्मी माहौल होने के कारण श्याम बेनेगल की शुरुआत से फिल्मों की रुचि रही थी. उनके निधन से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है. फिल्मी सितारे भी सोशल मीडिया के जरिए उनकी निधन पर दुख प्रकट कर रहे हैं.
यहां देखें सितारों के रिएक्शन-
He created ‘the new wave' cinema. #shyambenegal will always be remembered as the man that changed the direction of Indian Cinema with films like Ankur, Manthan and countless others. He created stars out great actors like Shabama Azmi and Smita Patil. Farewell my friend and guide pic.twitter.com/5r3rkX48Vx
— Shekhar Kapur (@shekharkapur) December 23, 2024
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
Deeply saddened to learn about the passing away of legendary filmmaker #ShyamBenegal. He was a doyen of Indian cinema and his departure is a great loss to the film industry. His socially relevant portrayals were ahead of his time and his towering presence behind the camera will…
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) December 23, 2024
फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का सोमवार को निधन हो गया है. 14 दिसंबर को ही उन्होंने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था.वो कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. सोमवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं. अंकुर, निशांत, मंथन 'जुबैदा', 'वेलकम टू सज्जनपुर' और भूमिका जैसी फिल्मों के लिये चर्चित बेनेगल पेरेलल सिनेमा के अग्रणी निर्देशकों में शुमार किये जाते हैं. श्याम को 1976 में पद्मश्री और 1991 में पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.
श्याम बेनेगल की फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को बेहतरीन कलाकार दिए. इनमें नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अमरीश पुरी, अनंत नाग, शबाना आजमी, स्मिता पाटिल और सिनेमेटोग्राफर गोविंद निहलानी प्रमुख हैं. जवाहरलाल नेहरू और सत्यजीत रे पर डॉक्युमेंट्री बनाने के अलावा उन्होंने दूरदर्शन के लिए धारावाहिक 'यात्रा', 'कथा सागर' और 'भारत एक खोज' का भी निर्देशन किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं